हाल ही में कांग्रेस की महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi) बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला। उनके साथ ही ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (Jyotiraditya Madhavrao Scindia) ने भी आज अपने दफ्तर पहुंच कार्यभार संभाला। दोनों की ही पहले दिन की तस्वीरें सामने आई हैं जो काफी रोचक हैं। बता दें कि दोनों का दफ्तर कांग्रेस मुख्यालय में एक ही कमरे में है। मंगलवार को जिस कमरे में प्रियंका के नाम की नेमप्लेट लगाई गई था उसी में रातों रात ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की भी तख्ती लगा दी गई।
देखें तस्वीरें...
2 of 8
priyanka gandhi
- फोटो : पीटीआई
पहले प्रियंका पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचीं और फिर वहां से कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। इसी के साथ उन्होंने औपचारिक तौर पर पदभार ग्रहण करते हुए मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू कर दिया।
3 of 8
priyanka gandhi
- फोटो : एएनआई
पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंची प्रियंका ने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, 'मैं अपने पति के साथ खड़ी हूं।' गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है।
4 of 8
priyanka gandhi
- फोटो : पीटीआई
इससे पहले प्रियंका के समकक्ष महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बुधवार को अपना पदभार संभाला। पार्टी कार्यालय में दोनों को एक कमरा दिया गया है, जिसके बाहर दोनों की नेम प्लेट लगी हुई है।
5 of 8
jyotiraditya scindia
- फोटो : पीटीआई
सिंधिया ने दीप जलाकर अपना कार्यभार संभाल लिया था, जिसके बाद उन्हें बधाइयां मिलने लगीं।