फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आई संजय गांधी की पुत्री होने का दावा करने वाली, कहा- करा लो डीएनए टेस्ट

Sun, 30 Jul 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Jul 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
priya pal singh claims to be sanjay gandhi's daughter asked for dna test
प्रिया पाल
प्रियापाल सिंह पाल नामक महिला ने स्वयं को स्व. संजय गांधी की पुत्री होने का दावा कर राजनीतिक बम फोड़ दिया है। प्रिया ने कहा उनका डीएनए टेस्ट करवाया जाए ताकि उन्हें पहचान मिल सके। प्रिया ने दावा किया कि संजय गांधी व उनकी मां ने मंदिर में विवाह किया था और पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के परिवार को उनकी मां व पिता संजय गांधी के रिश्तों का पता था।


 
priya pal singh claims to be sanjay gandhi's daughter asked for dna test
प्रिया पाल
प्रिया ने कहा अब तक जुटाए दस्तावेजों से पता चला है कि संजय गांधी ही उसके पिता थे लेकिन मां कहां हैं उनकी तलाश की जा रही है। सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रिया ने दावा किया कि उनके जन्म के तुरंत बाद जबरन उनकी मां को दिल्ली छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया और उसे पाल दंपति को गोद दे दिया गया।
priya pal singh claims to be sanjay gandhi's daughter asked for dna test
प्रिया पाल
इस दंपति को भी पता था कि वह किसकी संतान है लेकिन उन्होंने भी मेरे जीवन को खतरा देख कभी भी मुझे दिल्ली नहीं आने दिया और पूरी तरह से सुरक्षा में रखा। अपने दावे के समर्थन में प्रिया सर्व धर्म संस्था के सुशील गोस्वामी महाराज को लेकर आई। उन्होंने कहा संभवत: प्रिया संजय गांधी की पुत्री हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
priya pal singh claims to be sanjay gandhi's daughter asked for dna test
प्रिया पाल
गोस्वामी ने संजय गांधी के दोस्त होने का दावा करते हुए शपथपत्र पेश करते हुए कहा, उनकी जानकारी में है कि मेनका गांधी से विवाह से पूर्व संजय गांधी को एक लड़की हुई थी। वे पक्का दावा नहीं कर सकते कि प्रिया ही वह लड़की है लेकिन प्रिया का चेहरा, नैन-नक्श, चलने का स्टाइल संजय गांधी व उनके परिवार से मिलता है।
विज्ञापन
priya pal singh claims to be sanjay gandhi's daughter asked for dna test
प्रिया पाल
प्रिया की मां के बारे में वे चुप्पी साध गए और कहा कि कई लड़कियां संजय गांधी से मिलने आती थीं। ऐसे में वह कैसे दावा कर सकते हैं कि उनमें से कौन प्रिया की मां हैं। प्रिया ने कहा संजय गांधी ने 21 वर्ष की आयु में उनकी मां से मंदिर में विवाह किया था और उनका जन्म 12 दिसंबर 1968 को हुआ। उसका नाम प्रियदर्शनी रखा गया लेकिन राजनीतिक कारणों से उसे बलदेव सिंह पाल व उनकी पत्नी शीला सिंह पाल को देखभाल के लिए सौंप दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed