फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के चारों दोषियों को एक साथ फांसी देने की तैयारी पूरी, नया घर भी हुआ तैयार

Mon, 06 Jan 2020 11:11 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 06 Jan 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Preparations for hanging all convicts of Nirbhaya together
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला

अदालत में मंगलवार को सुनवाई के बाद ही साफ होगा कि निर्भया के दोषियों को फांसी कब होगी लेकिन उससे पहले ही तिहाड़ जेल ने चारों दोषियों को एक साथ फांसी देने की तैयारी पूरी कर ली है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल संख्या तीन में पुराने फांसी घर से 10 फुट की दूरी पर दूसरा नया फांसी घर तैयार कर लिया है। इसमें 25 लाख रुपये की लागत आई है। 

Preparations for hanging all convicts of Nirbhaya together
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने की बात उठने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। इस दौरान फांसी घर की मरम्मत के साथ जल्लाद की व्यवस्था करना भी शामिल था। इस दौरान यह बात सामने आई कि इससे पहले तिहाड़ में अब तक चार दोषियों को एक साथ फांसी नहीं दी गई है और न ही तिहाड़ में एक साथ चार दोषियों को फांसी की व्यवस्था है। फांसी घर में एक साथ दो दोषियों को फांसी देने की व्यवस्था थी। 

Preparations for hanging all convicts of Nirbhaya together
निर्भया का दोषी मुकेश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस संबंध में अधिकारियों की बैठक हुई और फांसी घर के प्लेटफार्म को बढ़ाने पर विचार किया गया लेकिन बाद में एक और फांसी घर बनाने की मंजूरी दी गई। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने पुराने फांसी घर के पास ही नए फांसी घर का निर्माण कराया। इसमें दो दोषियों को एक साथ फांसी देने की व्यवस्था की गई है। अब तिहाड़ प्रशासन चारों दोषियों को फांसी देने के लिए दो जल्लाद को भी बुला सकती है। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि चारों दोषियों को एक साथ ही फांसी देने की व्यवस्था कर ली गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations for hanging all convicts of Nirbhaya together
निर्भया का दोषी पवन गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को निर्भया की मां की अर्जी पर सुनवाई होगी जिसमें दोषियों को जल्द फांसी देने की गुहार लगाई थी। पिछली सुनवाई में अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह दोषियों को एक सप्ताह का समय देकर दया याचिका से पहले के कानूनी विकल्पों के बारे में जानकारी हासिल करे। 

विज्ञापन
Preparations for hanging all convicts of Nirbhaya together
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : Social Media

जेल अधिकारियों के मुताबिक तीन दोषियों विनय, पवन और अक्षय ने एक सप्ताह के भीतर ही जेल प्रशासन को अपना जवाब भेज दिया था। उन्होंने दया याचिका से पहले क्यूरेटिव याचिका लगाने का विकल्प होने की बात कही थी। वहीं बाद में एक अन्य दोषी मुकेश ने भी जवाब दाखिल कर कानूनी विकल्प होने की बात कही है। जेल प्रशासन मंगलवार को दोषियों के जवाब कोर्ट में दाखिल करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed