{"_id":"6b0c8b0d0c5f2d52e40cc7e2","slug":"delhi-preparations-underway-to-provide-3-dearness-relief-to-20-000-dtc-pensioners-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डीटीसी के 20 हजार पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई राहत देने की तैयारी, जुलाई से बढ़ोतरी-एरियर प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डीटीसी के 20 हजार पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई राहत देने की तैयारी, जुलाई से बढ़ोतरी-एरियर प्रस्ताव
Mon, 30 Nov 2026 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:59 AM IST
सार
निगम ने स्पष्ट किया है कि जुलाई 2026 से पेंशन में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान के संबंध में दिल्ली सरकार का आदेश जारी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के करीब 20 हजार पेंशनरों को तीन फीसदी अतिरिक्त महंगाई राहत (डीआर) मिलने की उम्मीद जगी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि जुलाई 2026 से पेंशन में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान के संबंध में दिल्ली सरकार का आदेश जारी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे लंबे समय से महंगाई राहत बढ़ने का इंतजार कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
डीटीसी के पेंशन सेल ने 20 नवंबर 2026 को पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। यह जवाब श्याम सुंदर सागर की ओर से एलजी पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में दिया गया। शिकायत में जुलाई 2026 से तीन फीसदी महंगाई राहत बढ़ाने के साथ उसका एरियर देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
निगम ने बताया कि पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ाने का मामला विचाराधीन है। दिल्ली सरकार की ओर से संबंधित आदेश या परिपत्र जारी होने के बाद इस संबंध में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, अभी बढ़ी हुई महंगाई राहत के भुगतान की तारीख तय नहीं हुई है। ऐसे में पेंशनरों को सरकार के फैसले का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
सरकार के आदेश के बाद होगी कार्रवाई
प्रस्ताव के लागू होने पर डीटीसी के करीब 20 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। उन्हें जुलाई 2026 से तीन फीसदी अतिरिक्त महंगाई राहत देने के साथ इस अवधि का बकाया भी दिए जाने की मांग की गई है। फिलहाल निगम ने भुगतान की समय-सीमा घोषित नहीं की है।
