गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए चर्चित प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में प्रद्युम्न के पिता ने हरियाणा सरकार के मंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस बात के लिए दबाव डाला कि इस मामले की सीबीआई जांच की मांग ना करें।
2 of 5
pradyuman thakur
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि जब वो हमसे मिलने आए तो उन्होंने जोर दिया कि प्रद्युम्न की हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग ना करें क्योंकि इसमें काफी समय लगता है और पुलिस की जांच पर भरोसा रखें।
3 of 5
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
वरुण ने बताया कि उस वक्त उन्होंने मंत्री राव नरबीर से कहा था कि अगर सीबीआई भी उसी निष्कर्ष पर आती है जो हरियाणा पुलिस ने निकाला है तो हम उस फैसले को मान लेंगे, लेकिन हम पहले सीबीआई जांच चाहते हैं।
प्रद्युम्न के पिता के इस आरोप के बाद मंत्री राव नरबीर सिंह अपने बचाव में आ गए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा है।
राव नरबीर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, 'मैंने सिर्फ इतना कहा था कि कोई भी सरकार किसी केस को उस दिन सीबीआई को नहीं सौंप सकती जिस दिन घटना हुई हो। मैंने पीड़ित परिवार को कहा कि एक हफ्ते या कुछ और समय के लिए पुलिस को जांच करने दें और अगर आप संतुष्ट नहीं होते तो हम यह केस सीबीआई को यह केस सौंप देंगे।'