फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : वरुण ठाकुर ने दाखिल की अर्जी, कहा- आरोपी पर वयस्कों की तरह मामला चलाएं

Thu, 16 Nov 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 16 Nov 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case varun thakur filed plea saying treat accused as an adult in the case
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड में आरोपी छात्र के खिलाफ वयस्क की तरह मामला चलाने को लेकर बुधवार को प्रद्युम्न के पिता ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में अर्जी दाखिल की।

in pradyuman murder case varun thakur filed plea saying treat accused as an adult in the case
ryan international - फोटो : ANI

यह अर्जी उन्होंने अपने अधिवक्ता सुशील टेकरीवाल के माध्यम से दाखिल की। अर्जी पर सुनवाई के लिए बोर्ड ने 22 नवंबर की तारीख निश्चित की है। अधिवक्ता सुशील ने बताया कि सीबीआई ने प्रद्युम्न हत्या मामले में 11वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया है।

in pradyuman murder case varun thakur filed plea saying treat accused as an adult in the case
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला

उसके खिलाफ सीबीआई ने सबूत भी एकत्र किए हैं। छात्र द्वारा जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे साफ जाहिर होता है कि यह काफी गंभीर अपराध है। ऐसे में छात्र पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में मामला चलाना उचित नहीं है। उस पर वयस्कों की तरह मामला चलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyuman murder case varun thakur filed plea saying treat accused as an adult in the case
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

इस मामले की सुनवाई के लिए बोर्ड ने 22 नवंबर की तारीख निश्चित की है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अपराध छोटी श्रेणी में नहीं आते हैं। ऐसे में छात्र के वकील जुवेनाइल होने का फायदा उठाकर सजा से बचाने का प्रयास कर सकते हैं।

विज्ञापन
in pradyuman murder case varun thakur filed plea saying treat accused as an adult in the case
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 8 सितंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले में स्कूल बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले को बाद में हरियाणा सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed