फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम शूटआउट: एसआईटी जांच में बड़ा खुलासा, गनर ही नहीं ये 2 लोग भी हो सकते हैं शामिल

Mon, 15 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Police search gunner mahipal Guru in Gurugram shootout case
Gurugram murder

गुरुग्राम गोलीकांड के बाद पूरा शहर डर के खौफ में चल रहा है। लोगों का मानना है कि जब जज की पत्नी और बेटे को सरेआम गोली मार दी जा रही है तो वे कैसे सुरक्षित रहेंगे। वहीं पुलिस जांच में आरोपी गनर महिपाल का मकसद अभी तक सही से पता नहीं चल पाया है। वह लगातार अपना बयान बदल रहा है। हालांकि जांच के दौरान पता चला है कि इस कांड में बस उसी का हाथ नहीं है।

Police search gunner mahipal Guru in Gurugram shootout case
Gurugram murder

जांच में लगी पुलिस को 2 लोगों की तलाश है, एक 'गुरु' और दूसरी 'गुरु मां' की, जिनसे आरोपी प्रभावित था। इस हत्याकांड में 2 बातें सामने आईं, पहला छुट्टी और दूसरा धर्म परिवर्तन की बात। जांच में ये भी पता चला कि आरोपी शादीशुदा था और उसकी जिंदगी में भी सब ठीक नहीं चल रहा था।

Police search gunner mahipal Guru in Gurugram shootout case
Gurugram murder

गौरतलब है कि शनिवार को हुए इस गोलीकांड में जज की पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका बेटा ब्रेनडेड है। पुलिस लगातार आरोपी गनर महिपाल से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान बहुत ही बात सामने नहीं आ पा रही है लेकिन कुछ बातों से पता चला कि वह किसी कथित 'गुरु' और 'गुरु मां' से प्रभावित था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police search gunner mahipal Guru in Gurugram shootout case
Gurugram murder

सभी धर्मों को मानता है आरोपी: एसआईटी
धर्म परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एसआईटी चीफ गजराज ने कहा, वह चर्च, मस्जिद, मंदिर सभी स्थानों पर जाता है। धर्म परिवर्तन पर महिपाल यही कह रहा है कि वह सभी धर्मों को मानता है। शनिवार को हुई घटना पर उन्होंने कहा कि पूछताछ से पता लगा है कि आरोपी एकदम से उत्तेजित नहीं हुआ है। उसकी कई दिनों से मानसिकता बन रही थी। अभी वो कारण स्पष्ट तौर पर पता नहीं लग पाया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया। आरोपी की सर्विस रिवॉल्वर में पांच गोलियां थी, जो उसने मां-बेटे पर चला दी थी।

विज्ञापन
Police search gunner mahipal Guru in Gurugram shootout case
Gurugram murder

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी और बेटे पर दिनदहाड़े फायरिंग की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सरेराह गनमैन महिपाल के फायरिंग से बचने के लिए महिला और उसके बेटे ने चिल्लाते हुए मदद मांगी, लेकिन कोई भी मददगार आगे नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शी मदद की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। जिसके बाद भरी भीड़ में आरोपी गनमैन गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में आरोपी के फरार होने के बाद कुछ लोगों ने जख्मी हालत में युवक को ऑटो में डालकर अस्पताल तक पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed