पासपोर्ट को लेकर विवादों में घिरी तन्वी सेठ मामले में नोएडा की अभिसूचना इकाई (एलआईयू) भी जांच करेगी। नोएडा एलआईयू उसके स्थानीय कनेक्शन की जांच करेगी। हालांकि, एलआईयू को अभी जांच मिली नहीं है।
2 of 6
अनस सिद्दीकी व उनकी पत्नी तन्वी सेठ।
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि 21 जून की सुबह लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट प्राप्त करने वाली तन्वी मामले में अब तक उसकी सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। पूरे मामले में पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया भी सवालों में खड़ी हो गई है। पासपोर्ट कार्यालय ने 21 जून की सुबह तन्वी को ऑफिस में ही पासपोर्ट दे दिया, जबकि नियमानुसार पासपोर्ट को स्पीड पोस्ट से उसके पते पर भेजना चाहिए था।
3 of 6
पीड़ित दंपति
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं पासपोर्ट कार्यालय ने तन्वी को पासपोर्ट देने के बाद 22 जून की शाम को लखनऊ एलआईयू को सत्यापन के लिए उसके दस्तावेज सौंपे थे। नियमानुसार सत्यापन संबंधी दस्तावेज एलआईयू को सौंपने के बाद ही पासपोर्ट जारी किया जाता है।
4 of 6
अफसर विकास मिश्र।
- फोटो : amar ujala
सोमवार को मामले में नया पेच सामने आ गया। लखनऊ पुलिस ने बताया कि तन्वी सेठ ने लखनऊ का अपना जो पता पासपोर्ट में लिखा है, उसका सत्यापन नहीं हो सका है। तन्वी ने पासपोर्ट के आवेदन में एक सादे कागज पर पेन से लिखा है कि वह नोएडा की एक कंपनी के लिए घर से काम करती है।
साथ ही पूर्व में उसके नोएडा व दिल्ली में रहने की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद नोएडा एलआईयू ने लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में तन्वी के नोएडा कनेक्शन की जानकारी ली है। एलआईयू को पता चला कि उनकी तरफ से तन्वी के पासपोर्ट के लिए अब तक कोई सत्यापन रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी।