फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलवार-कमीज गैंग: लड़कियों के वेश में राहगीरों को एकांत में ले जाकर दिखाते थे अपना रंग, मुठभेड़ में एक की गोली लगने से मौत

Sat, 09 Jul 2022 08:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Jul 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
police encounter in delhi A miscreant dies in a police encounter in New Usmanpur Delhi and three accused arrested
Salwar Kameez gang caught - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां दांगनी शुरू कर दीं। साथियों के बचाव व आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गोली में एक बदमाश जख्मी हो गया। उसे पहले जगप्रवेश चंद्र बाद में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करतार नगर निवासी आकाश उर्फ ठलुआ उर्फ इल्लू (23) के रूप में हुई है। आकाश न्यू उस्मानपुर थाने का घोषित बदमाश था। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। छह जून को ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था।



पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, तीन खोखे बरामद किए। रात को हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह इसके तीन अन्य साथी विशाल उर्फ राहुल नेगी उर्फ चुन्नू (25), मोनू उर्फ चाइनीज (20) और निखिल (19) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए आठ मोबाइल फोन, एक पिस्टल, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। गैंग के लोग लड़कियों के कपड़े पहनकर राहगीरों को सूनसान जगह ले जाकर उनके साथ वारदात को अंजाम देते थे। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को इनके तीन अन्य साथियों की तलाश है।

police encounter in delhi A miscreant dies in a police encounter in New Usmanpur Delhi and three accused arrested
Salwar Kameez gang caught - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुश्ता रोड, यमुना खादर में बदमाश लगातार राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे थे। यहां तक विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला भी किया जा रहा था। बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को बिना वर्दी के एक टीम को पुश्ता रोड पर गश्त के लिए भेजा गया। इस बीच करीब 8.30 बजे टीम ने देखा कि पांचवे पुश्ते के पास एक व्यक्ति यमुना खादर की ओर से जख्मी हालत में आ रहा है।

पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम तुषार बताया। तुषार पेशे से वकील था। बदमाशों ने चाकू मारकर उसका मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित ने बताया कि अंदर छह-सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। तुषार को अस्पताल भिजवाकर फौरन टीम यमुना खादर में अंदर पहुंची। थोड़ा अंदर जाते ही छह-सात बदमाश वहां मौजूद थे। पुलिस टीम ने बदमाशों को फौरन अपनी पहचान बताकर सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन इसी बीच एक बदमाश ने पुलिस टीम पर दो राउंड गोलियां चला दीं। इसके बाद टीम ने फिर से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन दोबारा बदमाश ने फिर एक गोली चलाई। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

police encounter in delhi A miscreant dies in a police encounter in New Usmanpur Delhi and three accused arrested
Salwar Kameez gang caught - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की जवाबी कार्रवाईै में टीम के साथ मौजूद एसआई नितिन ने दो राउंड गोली चलाई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी, जबकि उसके सारे साथी वहां से फरार हो गए। पुलिस की टीम तुरंत घायल बदमाश आकाश को अपनी ही गाड़ी से जग प्रवेश चंद अस्पताल लेकर पहुंची। उसके पेट के निचले हिस्से में गोली लगी थी। गंभीर होने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आकश के खिलाफ लूटपाट समेत कई मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
police encounter in delhi A miscreant dies in a police encounter in New Usmanpur Delhi and three accused arrested
Salwar Kameez gang caught - फोटो : अमर उजाला

सलवार-कमीज पहनकर लड़कियों के भेस में देते थे वारदात को अंजाम
अगले दिन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग के तीन फरार आरोपी विशाल उर्फ राहुल नेगी, मोनू उर्फ चाइनीज और निखिल को गिरफ्तार कर लिया। विशाल के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोनू और निखिल लड़कियों को भेस में पुश्ता रोड पर खड़े हो जाते थे। रात के समय राहगीरों को जाल में फंसाकर उनको सूनसान जगह ले जाते थे। यहां उनके साथी पहले से मौजूद होते थे। बाद में राहगीरों से मोबाइल व कैश लूट लिया जाता था। विरोध करने पर उनको चाकू या दूसरे हथियारों से जख्मी भी कर दिया जाता था।

विज्ञापन
police encounter in delhi A miscreant dies in a police encounter in New Usmanpur Delhi and three accused arrested
मुठभेड़ के दौरान बरामद हुआ असलहा - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पूर्व गैंग ने पीसीआर वैन पर किया था हमला
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दो दिन पूर्व इसी गैंग ने एक ट्रक चालक के साथ लूटपाट का प्रयास किया था। उस समय वहां गश्त कर रही पीसीआर कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो इन लोगों ने पीसीआर पर पथराव कर दिया था। हमले के दौरान दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। सभी बदमाश उस समय फरार हो गए थे। पुलिस को तभी से इनकी तलाश थी। एक बदमाश के ढेर होने और तीन की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस को तीन अन्य बदमाशों की तलाश है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed