फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुनर हाट: जिस दुकान पर मोदी ने खाई थी लिट्टी, अब वहां हो रही 'धनवर्षा'

Thu, 20 Feb 2020 09:29 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 20 Feb 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
pm modi where at litti rises in sales
लिट्टी चोखा खाते हुए नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

लुटियन दिल्ली में चल रहा हुनर हाट अब एक नया रंग ले चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के अगले ही दिन हजारों की तादाद में हुनर हाट पहुंचे लोगों को देख दुकानदारों के भी हौसले उड़ान भर रहे हैं। जामिया विश्वविद्यालय में फाइन आट्र्स की छात्रा आफरीन खान की प्रस्तुति हर किसी का मन मोह रही है। हुनर के पंखों पर उन्होंने गालिब से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के चेहरे की आकृतियां उकेरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस छात्रा से मिलकर काफी खुश हुए थे। 

pm modi where at litti rises in sales
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

वैसे तो हुनर हाट में कलाकारों के हुनर की कोई कमी नहीं है, लेकिन आफरीन की कला हर किसी के कदम रोकने में कामयाब हो रही है। आफरीन खान पक्षियों के पंखों पर अपनी कला को अद्भुत रूप देती हैं। उनकी मानें तो बचपन से ही उन्हें पेटिंग का शौक था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद वह जामिया विवि से फाइन आट्र्स करने दिल्ली आई हैं। आफरीन पंखों पर अपनी प्रतिभा उकेरनी की कला का प्रशिक्षण भी देती हैं। आफरीन के पास हर आकार के पंख मौजूद हैं। इसके अनुसार ही वह अपनी कला की कीमत 100 से लेकर 3 हजार रुपये तक लेती हैं।

pm modi where at litti rises in sales
चित्रकारी - फोटो : Amar Ujala

2 दिन पहले ही पंख पर उतारा पीएम मोदी को
आफरीन बताती हैं कि उन्होंने दो दिन पहले ही एक पंख पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाई थी। हालांकि, उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि पीएम मोदी स्वयं अपनी तस्वीर को देखने के लिए उनके पास मौजूद रहेंगे। बुधवार को जब उन्होंने हुनर हाट में पीएम मोदी को देखा तो उनकी तस्वीर लेकर वह अपने स्टॉल पर खड़ी थीं तभी पीएम मोदी सीधे उनके पास पहुंचे और उनकी पीठ थपथपाते हुए आश्चर्यचकित रह गए। आफरीन हंसते हुए बोलीं, जब पीएम सर से बात कर रही थी, उस वक्त पूरा शरीर कांप रहा था। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था, जिसे अब तक टेलीविजन पर देखा वे सामने खड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi where at litti rises in sales
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

चावल के आभूषण महिलाओं की पहली पसंद
शायद आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन हुनर हाट में चावल से निर्मित आभूषण भी हैं। गले के हार से लेकर कानों के कुंडल तक चावल से बने हैं। करीब 100 से 500 रुपये तक इनकी कीमत है। इसकी सुंदरता इस कदर है कि महिलाओं की पहली पसंद भी यही है। हुनर हाट में बृहस्पतिवार को दिन भर धान की ज्वैलरी नाम से लगे स्टॉल पर भीड़ देखने को मिली। यहां अभी तक बिक्री काफी हो चुकी है। कलाकार नए आभूषण तैयार करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
pm modi where at litti rises in sales
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

जहां मोदी ने खाई लिट्टी, वहां टूटी भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनर हाट में मौजूद जिस दुकान पर लिट्टी चोखे का स्वाद चखा था। अगले दिन वहां लोगों का हुजूम दिन भर रहा। यहां स्टाल के ठीक सामने पड़ी खाट पर बैठकर लोगों ने न सिर्फ लिट्टी चोखे का स्वाद लिया, बल्कि लौंगलता का भी खूब आनंद लिया। हर कोई उन जगहों पर जाकर सेल्फी ले रहा था, जहां पीएम मोदी पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर लोग हुनर हाट से तस्वीरे पोस्ट करते जा रहे थे। लिट्टी चोखे की बढ़ती मांग के चलते उसकी कीमतों को भी बढ़ा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed