तस्वीरों में देखिए PM मोदी की साल 2015 की आखिरी जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने
पहली बार नोएडा पहुंचे। शिलान्यास के बाद अब पीएम मोदी सेक्टर-62 में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी एनएच-24 पर दिल्ली के निजामुद्दीन ब्रिज से डासना होते
हुए हापुड़ और मेरठ तक एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे।
तस्वीरों में देखिए PM मोदी की साल 2015 की आखिरी जनसभा
एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के बाद सबसे पहले नितिन गडकरी ने मंच पर आकर भाषण दिया जिसमें उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर को कई तोहफे दिए।
तस्वीरों में देखिए PM मोदी की साल 2015 की आखिरी जनसभा
इसके बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कल से शुरू होने वाले नए साल के लिए शुभकामनाएं दीं और एक अनोखे नववर्ष सौगात की घोषणा कर दी।
तस्वीरों में देखिए PM मोदी की साल 2015 की आखिरी जनसभा
इस सौगात में उन्होंने श्रेणी तीन और चार के लिए केंद्रीय कर्मियों के लिए इंटरव्यू की प्रथा खत्म कर दी है। उन्होंने घोषणा की कि 1 जनवरी से केंद्र सरकार उपरोक्त श्रेणियों की नौकरी के लिए इंटरव्यू खत्म करेगा।
तस्वीरों में देखिए PM मोदी की साल 2015 की आखिरी जनसभा
इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों के साथ यूपी के सीएम अखिलेश से भी नौकरी के लिए श्रेणी तीन और चार में इंटरव्यू खत्म करने की अपील की।