फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बहनों की हत्या: प्लंबर ने दोस्तों संग दिया था वारदात को अंजाम, इस वजह से रची साजिश

Sat, 27 Oct 2018 12:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Plumber killed with friends Two Elderly Sisters In Delhi
Murder of two elderly sisters - फोटो : amar ujala

पश्चिम विहार इलाके में दो बुजुर्ग बहनों की हत्या लूटपाट की नीयत से की गई थी। बाहरी दिल्ली पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद ही वारदात में शामिल प्लंबर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इनके पास से जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस फरार एक बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Plumber killed with friends Two Elderly Sisters In Delhi
Murder of two elderly sisters - फोटो : amar ujala

जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान नांगलोई निवासी अखिलेश यादव (24), शकूरपुर निवासी दीपक सोनी (22), प्रतापगढ़ यूपी निवासी सलमान शाह (19) और भलस्वा डेयरी निवासी राजू यादव (34) के रूप में हुई है। अखिलेश प्लंबर का काम करता है, जबकि दीपक पर एक आपराधिक मामला दर्ज है।

Plumber killed with friends Two Elderly Sisters In Delhi
Murder of two elderly sisters - फोटो : amar ujala

25 अक्तूबर की दोपहर आनंद वन सोसायटी में दो बहनों आशा पाठक (75) और उषा पाठक (78) की गला घोटकर व सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सुखबीर मलिक को सौंपी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घर की नौकरानी रानी ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले इस घर में एक प्लंबर काम कर रहा था। प्लंबर की पहचान अखिलेश यादव के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Plumber killed with friends Two Elderly Sisters In Delhi
Murder of two elderly sisters - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सोसायटी व उसके आसपास लगे 40 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। अखिलेश ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। बताया कि 23 अक्तूबर को किसी के माध्यम से वह दोनों बहनों के घर में काम करने आया था। जहां उसे पता चला कि दोनों बहन यहां अकेली रहती हैं।

विज्ञापन
Plumber killed with friends Two Elderly Sisters In Delhi
demo - फोटो : pexels.com

उसे उम्मीद थी कि घर में काफी मात्रा में नकदी और जेवरात हो सकते हैं। यह बात उसने अपने सहयोगी दीपक, सलमान शाह, रामदीन और राजू यादव को बताई। उसके बाद अगले दिन चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दीपक, सलमान शाह और राजू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने जेवरात व प्राचीन समय के छूरी-कांटे का सेट व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक फरार रामदीन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed