साहब हमारी बेटी की मिट्टी खराब हो रही है, किसी तरह उसका शव दिलवा दो...। सीमापुरी हादसे में जान गवाने वाली गुलअफशां के माता-पिता जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में गिड़गिड़ाकर बेटी का शव दिलवाने की गुहार लगाते रहे।
'साहब! किसी तरह बेटी का शव दिलवा दो': मोर्चरी के बाहर गुलअफशां के मां-बाप गिड़गिड़ाए, जोया का होगा डीएनए टेस्ट
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:20 PM IST
सार
सीमापुरी हादसे में जान गंवाने वाली गुलअफशां के माता-पिता जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में थे। वे बेटी का शव दिलवाने की गुहार लगा रहे थे। पुलिस अधिकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही शव देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन