फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से डूबी दिल्ली: तस्वीरों में देखिए राजधानी पर आज क्या-क्या गुजरी, कोई डूबा तो कोई फंसा; कार तैरती दिखी

Fri, 28 Jun 2024 09:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jun 2024 09:11 PM IST
सार

राजधानी के कई पॉश इलाकों के घरों में पानी भर गया। वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, साकेत और मालवीय नगर सहित दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में आवासीय इलाकों के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी जलभराव देखा गया।

विज्ञापन
pictures of Heavy Rain In Delhi Roads Flooded Car Submerged Traffic Crawls
दिल्ली में बारिश ने खड़ी की मुश्किलें - फोटो : भूपिंदर सिंह

दिल्ली में गुरुवार देर रात से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश के बाद दिल्ली में मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन यह बारिश दिल्ली वालों के लिए राहत के साथ-साथ आफत भी लेकर आई। बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। बारिश के बाद लोग जब घरों से दफ्तर के लिए निकले, तो सड़कों पर जलभराव से उनका सामना हुआ। जगह-जगह जलभराव रहा और मोहल्लों की गलियों से लेकर मेन रोड तक पानी में जलमग्न दिखीं। आलम यह था कि कई इलाकों में घरों, दुकानों व अस्पतालों में पानी भर गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे मेट्रो व डीटीसी बसें भी अछूती नहीं रही। कई बसें पानी से लबालब दिखाई दीं। जगह-जगह बसें खराब हुईं।

pictures of Heavy Rain In Delhi Roads Flooded Car Submerged Traffic Crawls
घर में भरा पानी - फोटो : भूपिंदर सिंह

बाल्टी और मग से परिसर में घुसे पानी को निकालने में लगे रहे लोग
राजधानी के कई पॉश इलाकों के घरों में पानी भर गया। वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, साकेत और मालवीय नगर सहित दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में आवासीय इलाकों के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी जलभराव देखा गया। साकेत में प्रेस एन्क्लेव रोड स्थित एकता अपार्टमेंट में लोग बाल्टी और मग से परिसर में घुसे पानी को बाहर निकालते हुए दिखे। साउथ एक्स पार्ट 1 में कई घरों के बेड रूम, किचन, ड्रॉइंग हॉल पानी से लबालब रहे। लोगों ने बताया कि इस वजह से कई जरूरी काम रुक गए। खाना भी नहीं बन पी रहा। पुरानी दिल्ली के सदर बाजार की मेन रोड पर बनी दुकानों में पानी भरा गया। व्यापारी व दुकानदार बाल्टी से पानी बाहर निकालते दिखे।

pictures of Heavy Rain In Delhi Roads Flooded Car Submerged Traffic Crawls
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : भूपिंदर सिंह

ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने मनमाना किराया वसूला
सुबह जलभराव और बारिश से बचकर ऑफिस जाने के लिए कुछ लोग ऑटो का सहारा लेते दिखे। वहीं, ऑटो और ई-रिक्शों वालों ने भी इस दौरान लोगों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने किराया दोगुना कर लिया। दिल्ली सचिवालय से बहादुर शाह जफर मार्ग तक आने के लिए 160 रुपये मांग रहे थे, जबकि, सामान्य दिन में 60 रुपये लेते हैं। पालम खोला चौक से मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा वाले 30 से 50 रुपये मांग रहे थे। सामान्य दिनों में किराया 10 रुपये प्रति सवारी होता है। आईटीओ से लक्ष्मी नगर जा रही प्रियम कश्यप ने बताया कि पूरी दिल्ली पानी में जलमग्न है। जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है। इसका फायदा ऑटो व ई-रिक्शा चालक उठा रहे हैं। वह लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे है, जहां रोज 10 रुपये लगते है, वह 30-40 रुपये वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pictures of Heavy Rain In Delhi Roads Flooded Car Submerged Traffic Crawls
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : भूपिंदर सिंह

मरीज और तीमारदार गंदे पानी में उतरकर जाने को मजबूर दिखे
राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), एम्स, सफदरजंग समेत अन्य अस्पतालों में पानी भरने की वजह से मरीजों को एक से दूसरे विभाग तक जाने में काफी दिक्कत हुई। मरीज और तीमारदार गंदे पानी में उतरकर जाने के लिए मजबूर दिखे। लोग घुटनों तक कपड़े मोड़कर जाते दिखे। कुछ विभागों के बाहर खाली पड़े स्ट्रेचर तक पानी के बहाव से इधर-उधर हो रहे थे। अस्पताल तक जाने वाले सड़कों पर भी यही हालात दिखे।

विज्ञापन
pictures of Heavy Rain In Delhi Roads Flooded Car Submerged Traffic Crawls
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : भूपिंदर सिंह

चाहकर भी यात्री मेट्रो स्टेशन तक पहुंच नहीं पा रहे थे
बारिश से कई जगहों पर पानी भरने की वजह से मेट्रो स्टेशनों तक लोगों का पहुंचना मुश्किल हो गया। ऐसा हाल मजेंटा लाइन मेट्रो स्टेशन का था। तीनों गेट पर पानी भरने से चाहकर भी यात्री स्टेशन तक पहुंच नहीं पा रहे थे। यहां तक की बारिश के चलते यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिया गया। कश्मीरी गेट से बाराखंबा रोड जा रहे राघव ने बताया कि वह पानी में आधा डूबकर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे। सारे कपड़े गंदे व गीले हो गए। बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed