फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS : श्री राम जन्म लीला देख झूमे लोग, खूब हुई अतिशबाजी

Tue, 13 Oct 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 13 Oct 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन

PICS : श्री राम जन्म लीला देख झूमे लोग, खूब हुई अतिशबाजी

PICS: People happy with Lord Rama birth in Ramleela.

श्री दुर्गा रामलीला कमेटी जैकमपुरा के मंच पर सोमवार की रात श्रीराम जन्म के वृत्तांत का मंचन हुआ। श्रीराम जन्म की घोषणा के साथ ही रामलीला देखने आए दर्शक भक्ति सागर में डूब गए। जय श्री राम जय श्री राम के स्वरों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंच पर मौजूद कलाकारों से लेकर दर्शक तक आनंद से झूम उठे।

PICS : श्री राम जन्म लीला देख झूमे लोग, खूब हुई अतिशबाजी

PICS: People happy with Lord Rama birth in Ramleela.

इस मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। राजा दशरथ के महल में बाजे-गाजे के साथ खुशियां मनाते कलाकार सभी का दिल जीत रहे थे। यही नहीं अयोध्या के घर-घर में बधाई गीत मधुर ध्वनि वातावरण में गूंज रही थी। कलाकारों ने राम जन्म का ऐसा सुंदर मंचन किया कि हर किसी ने उनकी अदाकारी की तारीफ की।

PICS : श्री राम जन्म लीला देख झूमे लोग, खूब हुई अतिशबाजी

PICS: People happy with Lord Rama birth in Ramleela.

जैकमपुरा का पूरा पांड़ाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। इस मौके पर किन्नर भी नृत्य-संगीत के लिए बुलाए गए थे। रामलीला के प्रथम दृश्य में अयोध्या नरेश दशरथ इस बात से दुखी थे कि उनके जीवन का चौथापन आ चुका है। मगर वह साम्राज्य को कोई वारिस नहीं दे सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS : श्री राम जन्म लीला देख झूमे लोग, खूब हुई अतिशबाजी

PICS: People happy with Lord Rama birth in Ramleela.

व्याकुल हो वह कुल गुरु वशिष्ठ के पास गए। उन्होंने उन्हें पुत्रेष्टि यज्ञ करने की सलाह दी। यज्ञ कराने को वह श्रृंगि ऋषि को आमंत्रित करते हैं। यज्ञ के बाद रानी कौशल्या के समक्ष दीनों पर दया करने वाले मुनियों के मन हरने वाले अपने अद्भुत रूप में प्रगट हुए। परमानंद के रूप को देख माता कौशल्या जड़ जैसी हो गईं।

विज्ञापन

PICS : श्री राम जन्म लीला देख झूमे लोग, खूब हुई अतिशबाजी

PICS: People happy with Lord Rama birth in Ramleela.

मंच पर श्री राम जन्म का दृश्य प्रस्तुत होने पर दर्शकों की श्रद्धा उमड़ आई। सैकड़ों की संख्या में लोग उनके बाल रूप के दर्शन के लिए मंच के चारों ओर एकत्र हो गए। लोगों ने उस बालक पर पुष्पवर्षा भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed