मिनी ट्रक ने छह पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली में एनएच-24 पर मंगलवार रात करीब ढाई बजे घायल पड़े एक युवक को जीप में लाद रहे छह पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने रौंद दिया। (ब्यूरो: अमर उजाला/हापुड़)
मिनी ट्रक ने छह पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत
दुर्घटना में दरोगा (एचसीपी) सुरेंद्र पाल सिंह की मौत हो गई। पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें सिपाही चंद्रवीर सिंह आईसीयू में है। घायल युवक की भी अस्पताल में मौत हो गई। टक्कर मारने वाला मिनी ट्रक किसी कोरियर कंपनी का है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मिनी ट्रक ने छह पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत
सिमरौली के पास देर रात एक युवक के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली। हाईवे पर तैनात पुलिस जीप और बाबूगढ़ थाने की गाड़ी भी मौके पर पहुंचीं। दोनों गाड़ियों के छह पुलिसकर्मी घायल पड़े युवक को उठाकर जीप में लादने लगे।
मिनी ट्रक ने छह पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत
तभी मुरादाबाद की ओर से तेजी से आ रहे मिनी ट्रक ने पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। दरोगा (एचसीपी) सुरेंद्र पाल सिंह (52) की मौत हो गई। वे बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर के रहने वाले थे।
मिनी ट्रक ने छह पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत
सिपाही रामकुमार, अरविंद और थाने की जीप पर तैनात सिपाही निर्दोष कुमार, चंद्रवीर सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह भी घायल हो गए। हादसे के बाद मिनी ट्रक का चालक भाग गया। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।