फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR Jam : दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में महाजाम, देर रात तक रेंगती रहीं गाड़ियां, देखें तस्वीर

Thu, 31 Oct 2024 01:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 01:10 AM IST
सार

दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर ट्रैफिक जाम से थम गया। धनतेस के बाद छोटी दिवाली के दिन घर जाने के लिए लोगों की भीड़ निकली। इसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दिल्ली से लेकर एनसीआर में आने वाले शहरों तक यहीं हाल दिखा। देर रात तक लोग जाम से जूझते रहे। 

विज्ञापन
Photos show traffic jams at many places in Delhi NCR before Diwali
दिल्ली के आनंद विहार पर जाम - फोटो : अमर उजाला
दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने के लिए बस अड्डों पर उमड़ी रही यात्रियों की भीड़ के सामने प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। दिल्ली के तीनों प्रमुख आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनंद विहार पर यात्रियाें की भीड़ सामान्य दिनों से कहीं अधिक रही। देर रात तक लोग जाम से जूझते रहे। 

 

Photos show traffic jams at many places in Delhi NCR before Diwali
लोगों की भारी भीड़। - फोटो : जी पाल

खासतौर पर आनंद विहार बस अड्डे पर सबसे ज्यादा अव्यवस्था है। स्थिति यह है कि यात्री अपने सामान को सिर पर रखकर बस पकड़ने की जद्दोजहद में जुटे हैं। बस अड्डों पर भीड़ बीते एक सप्ताह से अधिक है। अधिकारियों का कहना है कि दिवाली और छठ तक भीड़ रहेगी। हालांकि अधिक भीड़ और अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन ने इंतजाम भी किए हैं।

Photos show traffic jams at many places in Delhi NCR before Diwali
लोगों की भारी भीड़ के चलते लगा जाम। - फोटो : जी पाल

अधिकारियों ने बताया कि बस अड्डों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। टेंट आदि भी लगाए गए हैं। वहीं कश्मीरी गेट और सराय काले खां बस अड्डों पर स्थिति सामान्य है। यहां पर आनंद विहार जैसी स्थिति नहीं है। हालांकि, यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से अधिक है। ऐसे में यहां पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि दिवाली और छठ पर अधिकतर लोग यूपी और बिहार जाते हैं। ऐसे में आनंद विहार बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Photos show traffic jams at many places in Delhi NCR before Diwali
दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर लगा जाम - फोटो : भूपिंदर सिंह

खड़े होकर सफर करने को तैयार
यात्रियों की अपेक्षा बसों में सीट की संख्या कम पड़ रही है। ऐसे में यात्रियों को बस में सीट नहीं मिल रही तो वह खड़े होकर सफर करने काे तैयार हैं। आईएसबीटी आनंद विहार में बीते सप्ताह से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां से अधिकतर बसों का आवागमन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए होता है। आनंद विहार आईएसबीटी के साथ ही रेलवे स्टेशन और सामने कौशांबी बस अड्डा भी है। ऐसे में दिल्ली के रहने वाले लोग आनंद विहार आईएसबीटी के साथ ही कौशांबी बस अड्डे से भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को जाने वाली बसों से यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
Photos show traffic jams at many places in Delhi NCR before Diwali
Traffic Jam - फोटो : ANI

नहीं मिला ट्रेन टिकट तो निजी बस का लिया सहारा
बसों में यात्रा करने वाले अधिकतर लोगों को ट्रेन टिकट नहीं मिल पाया तब उन्होंने बस का सहारा लिया। लेकिन सरकारी बसों में सीट नहीं मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवार सहित गोरखपुर जा रहे सुधांशु विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं होने पर सरकारी बस से गोरखपुर जाने लगे लेकिन उसमें सीट नहीं मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed