दिल्ली के सावन पार्क इलाके में आज(26 सितंबर) सुबह एक बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि करीब 2 महीने पहले ही इस बिल्डिंग को खतरे के अंदर घोषित कर दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी इसमें किराएदार रह रहे थे। (सभी फोटोः अमर उजाला)
2 of 8
building collapse in delhi
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी उसका मालिक धर्मेंद्र है जो मकान गिरने की सूचना मिलते ही फरार हो गया। बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक पर केस दर्ज कर लिया। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही मृतकों को 5 लाख मुआवजे का भी ऐलान किया है।
3 of 8
building collapse in delhi
- फोटो : अमर उजाला
इस बिल्डिंग में करीब 20 से 25 किराएदार रह रहे थे। करीब 9 लोगों को अभी तक निकाला गया है, जिसमें से एक महिला और 4 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह इमारत एक पेड़ से टिकी हुई थी। लगातार हो रही बारिश से यह पेड़ भी कमजोर हो गया था और इसी के चलते इमारत भी गिर गई।
4 of 8
building collapse in delhi
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अशोक विहार इलाके के सावन पार्क में आज सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। इमारत के नीचे दब कर अब तक 4 बच्चों और 1 महिला की मौत की खबर है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबे में कुल 9 लोग दबे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। हालांकि अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
5 of 8
building collapse in delhi
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग पेड़ के सहारे टिकी थी और एमसीडी ने इस कमजोर घोषित किया हुआ था। इसके बावजूद लोग यहां रह रहे थे। खबर है कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से जिस पेड़ से यह इमारत टिकी थी वह भी कमजोर हो गया था। यही कारण है कि आज सुबह यह इमारत ढह गई जिसने 4 बच्चों समेत 5 लोगों की जान ले ली।