फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मचा हड़कंप जब दिल्ली के सराय रोहिला रेलवे स्टेशन पर लावारिस पड़े बैग में मिले ये दुर्लभ जीव

Wed, 20 Jun 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
people shocked to see this amazing animal in an unclaimed bag at sarai rohilla railway station
hedhe hog - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सराय रोहिला रेलवे स्टेशन से वाइल्ड लाइफ एसओएस ने दो दुर्लभ प्रजाति के कांटेदार जंगली चूहों यानी हेजहॉग को बचाया है। रेलवे स्टेशन पर एक लवारिस बैग में यह चूहे बंद थे। शक है कि तस्कर इन जंगली चूहों को बैग समेत छोड़कर भाग गए।

people shocked to see this amazing animal in an unclaimed bag at sarai rohilla railway station
hedhe hog - फोटो : अमर उजाला

लवारिस बैग को देखने वाले एक यात्री ने इसकी सूचना वाइल्डलाइफ एसओएस को पहुंचाई। इसके बाद इन्हें बचाया गया। इन दुर्लभ प्रजाति के कांटेदार जंगली चूहों की बड़े पैमाने पर तस्करी भी होती है। 


 
people shocked to see this amazing animal in an unclaimed bag at sarai rohilla railway station
hedhe hog - फोटो : अमर उजाला

बैग में दो जंगली चूहे मौजूद थे। वाइल्डलाइफ एसओएस का कहना है कि एक व्यस्क मादा और दूसरा उसका बच्चा बचाया गया है। दोनों काफी डरे हुए थे। इन्हें सामान्य होने तक परामर्श और निगरानी में रखा जाएगा। वाइल्डलाइफ एसओएस के विशेष परियोजना प्रबंधक वसीम अकरम ने कहा कि पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद इन जंगली चूहों के इनके अनुकूल जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
people shocked to see this amazing animal in an unclaimed bag at sarai rohilla railway station
hedgehog

उत्तेजना की दवाई बनाने के लिए जलाए जाते हैं जिंदा  
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि भारत के कुछ स्थानों पर हेजहॉग को जिंदा जलाए जाने और उनके शरीर के भीतरी हिस्सों को बेचने की सूचनाएं मिलती रही हैं। हेजहॉग के भीतरी हिस्सों से उत्तेजना पैदा करने वाली दवाएं बनाई जाती हैं। यह भारत में खासतौर से उत्तर-पश्चिम हिस्से के जंगलों में मिलते हैं।


 
विज्ञापन
people shocked to see this amazing animal in an unclaimed bag at sarai rohilla railway station
hedgehog

नाखूनों जैसे सख्त और नुकीले बालों से बचाव 
हेजहॉग यानी कांटेदार जंगली चूहे भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया के कई हिस्सों में पाए जाते हैं। इनका वैज्ञानिक नाम पाराचाइनस माइक्रोपस है। इनके बाल नन्हें नाखून की तरह सख्त और कांटेदार होते हैं। इनके बाल किरेटिन के बने होते हैं, जिसका इस्तेमाल ये खुद के बचाव में करते हैं। यह अपने पूरे शरीर को बचाव के लिए बॉल सरीखा बना लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed