फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल मिश्रा ने दी पुलिस को चेतावनी, बोले- जाफराबाद-शाहीन बाग के लोग बना रहे दंगे जैसा माहौल

Sun, 23 Feb 2020 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Feb 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
People of Zafarabad and Shaheen Bagh creating riot like atmosphere said Kapil Mishra
जाफराबाद हिंसा - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग के साथ ही जाफराबाद में हो रहे प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं ने तल्ख हो गए है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि धरने पर बैठने वाले अब यह चाह रहे है कि देश की 80 प्रतिशत जनता खिलाफत में उठ खड़ी हो। जब एक बार संसद में यह कह दिया गया कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने वाली नहीं बल्कि देने वाली है तो फिर इस कानून के खिलाफ विरोध क्यों। 


 

People of Zafarabad and Shaheen Bagh creating riot like atmosphere said Kapil Mishra
जाफराबाद में प्रदर्शन करते भाजपा नेता कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि दंगे जैसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति के जाने तक तो इंतजार करेंगे, लेकिन इसके बाद हम भी सड़क पर उतरेंगे।

People of Zafarabad and Shaheen Bagh creating riot like atmosphere said Kapil Mishra
जाफराबाद पत्थराव - फोटो : अमर उजाला

विजय गोयल ने अपने निवास स्थान पर आयोजित मंगल मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कहा कि शाहीन बाग एक साजिश है। राजनीतिक पार्टियों के साथ अल्पसंख्यकों की यह सोची-समझी रणनीति है। नियोजित तरीके से हो रहा है। विपक्षी दल इसके पीछे है जो मोदी जी को हरा नहीं पाएंगे। कानून संसद में पास किया गया है। इसके बाद भी इस तरह का काम करना गलत है। इसे और फैलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
People of Zafarabad and Shaheen Bagh creating riot like atmosphere said Kapil Mishra
आंसू गैसे के गोले छोड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

साफ तौर पर कहा कि धरने पर बैठे लोगों को हटाना एक मिनट का काम है। पुलिस चाहती तो कोई भी एक्शन ले सकती थी। लेकिन बच्चे-महिलाएं हैं। इस वजह से हम नहीं कहते कि किसी तरह की हिंसा हो। गोयल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि वह बस राजनीति कर रहे हैं। यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट खुद ही इस मामले में संज्ञान ले लिया है। 

विज्ञापन
People of Zafarabad and Shaheen Bagh creating riot like atmosphere said Kapil Mishra
आंसू गैसे के गोले छोड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उधर, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने तो चेतावनी दी है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि जाफराबाद और चांद बाग की सड़के खाली करवाइए। इसके बाद हमें मत समझाइएगा। हम आपकी भी नहीं सुनेंगे। ये यही चाहते है कि दिल्ली में आग लगी रहे। यह दंगा कराना चाहते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जाने तक तो हम इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद हमें रोकने का काम न करें। ये लोग दंगे जैसा महौल बना रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed