फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्तव्य पथ पर उमड़ा हुजूम: इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक किया पैदल मार्च, लाइटिंग और आउटिंग की उठाया लुत्फ

Sun, 11 Sep 2022 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Sep 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
People gathered on the kartavya path on Sunday enjoyed the lighting and outing
कर्तव्य पथ पर उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला

सैलानियों ने कर्तव्य पथ पर जाकर रविवार की छुट्टी का भरपूर आनंद उठाया। दोपहर से यहां भारी हुजूम इकट्ठा हो गया था। सूरज ढलने तक यहां चलने भर की जगह नहीं बची। इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक नजारा कुछ तरह था, मानो पैदल मार्च निकल रहा हो। लोग सेल्फी खींचते, रंगबिरंगी लाइटिंग देखते आउटिंग का भरपूर मजा लिया। 


 

People gathered on the kartavya path on Sunday enjoyed the lighting and outing
कर्तव्य पथ पर उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला

यहां से देखो, इंडिया गेट कितना सुंदर लग रहा है। शालिनी ने पति का हाथ पकड़कर कुछ इस अंदाज में फोटो खींचने के लिए रोका। दोनों अपनी छोटी सी बेटी को लेकर बदरपुर से इंडिया गेट घूमने आए थे। रविवार को शाम ढलते ही इंडिया गेट के ठीक ऊपर बड़े आकार का चांद निकला था, जो इसकी सुंदरता और बढ़ा रहा था। यहां बीते दो दिन की अपेक्षा ज्यादा भीड़ थी। लोग अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर यहां पहुंचे थे। इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कर्तव्य पथ के दोनों तरफ के लॉन भरे थे। वाटर पार्क के किनारे शांतिभाव से बैठकर लोग परिवार के साथ बातचीत करते नजर आए। 
 

People gathered on the kartavya path on Sunday enjoyed the lighting and outing
कर्तव्य पथ पर उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला

नेताजी को सलामी दिए बिना नहीं जाएंगे
सादिक नगर से आए चंदनराम आर्य ने कहा कि इंडिया गेट को पास से देखे वर्षों बीत गए थे। अब फिर से खुला तो परिवार को घुमाने ले आए हैं। उन्होंने बताया कि वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को सलामी देने जा रहे हैं। जब भी इंडिया गेट आएंगे तो बिना नेताजी को सलामी दिए वापस नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
People gathered on the kartavya path on Sunday enjoyed the lighting and outing
कर्तव्य पथ पर उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला

बुजुर्ग दोस्तों ने तय किया, इंडिया गेट चलते हैं
गाजियाबाद से आए चार बुजुर्ग दोस्त पीसी डाबर(75 साल), श्रीप्रकाश गुप्ता(75 साल), शुभाष ठाकुर(62 साल) और संजीव (63 साल) बचपन के दोस्त हैं। ये हमेशा साथ में इंडिया गेट घूमने आते रहे हैं। लेकिन ऐसा इंडिया गेट पहली बार देखा है। पीसी डाबर ने चहकते हुए कहा कि इंडिया गेट अलग सा लग रहा है। पंडरा रोड पर वह नौकरी करते थे। लेकिन इंडिया गेट का ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। 

विज्ञापन
People gathered on the kartavya path on Sunday enjoyed the lighting and outing
कर्तव्य पथ पर उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला

लाइट साउंड शो होता तो और मजा आता
रविवार को इंडिया गेट पर लाइट साउंड शो नहीं आयोजित किया गया। लेकिन अधिकतर लोग देर शाम विशेष रूप से ये शो ही देखने आए थे। नोएडा से आए संजीव और कमल ने कहा कि लाइट साउंड शो होता तो और मजा आता। दोस्तों ने उन्हें बताया था कि यहां शाम को रोजाना भव्य शो होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed