फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस 2019: बाजारों में दिखी रौनक, लोगों ने खरीदे देसी और चीन निर्मित चरणी

Tue, 24 Dec 2019 10:11 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 24 Dec 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
People buy desi and china made charani in Christmas 2019
Christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाजारों में जोरदार रौनक दिखी। अकेले आईएनए मार्केट में ही 15 से ज्यादा दुकानों पर क्रिसमस के साजो-सामान बिक रहे थे। बाजार में सजावट में इस्तेमाल होने वाली डेकोरेटेड लाइटों और क्रिसमस ट्री की बिक्री सबसे अधिक हुई। इस दौरान लोगों ने देसी और चीन निर्मित चरणी की खूब खरीदारी की। चरणी को घर में रखना शुभ माना जाता है।  

Trending Videos
People buy desi and china made charani in Christmas 2019
Christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

परंपरा है कि क्रिसमस पर घर में चरणी (यीशु के जन्म का सीन) बनाकर स्थापित करने से शुभ फल मिलता है। यीशु का जन्म एक गड़रिया (चरवाहा) परिवार की झोपड़ी में हुआ था। इसी झोपड़ी को चरणी कहा जाता है। पहले इसे घर में बनाकर स्थापित किया जाता था, लेकिन समय के साथ ज्यादातर लोग बाजार से खरीदकर ही चरणी स्थापित करते हैं।  

People buy desi and china made charani in Christmas 2019
Christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

बाजार में केरल की बनी देसी और चीन की बनी चरणी दोनों ही बिकीं। चरणी में प्रभु यीशु अपनी मां मरियम की गोद में होते हैं। उनके सामने तीन देवदूत खड़े होते हैं, जो परमात्मा का संदेश लेकर धरती पर आते हैं। साथ ही, यीशु के लिए उपहार भी लेकर आते हैं। दृश्य में यीशु के पिता जोसफ भी रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
People buy desi and china made charani in Christmas 2019
Christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

आईएनए मार्केट में राहुल खुराना नाम के एक दुकानदार ने कहा कि क्रिसमस का बाजार 1 से 30 दिसंबर तक होता है। इस साल बिक्री पिछले साल से अच्छी है। बाजार में बच्चों के सांता ड्रेसेज के साथ-साथ सजावट के सामानों की बिक्री खूब हुई है। 

विज्ञापन
People buy desi and china made charani in Christmas 2019
Christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दूसरे दुकानदार रोहित गुप्ता ने कहा कि इस बार आईएनए मार्केट में क्रिसमस का सामान बेचने वाली दुकानों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके बावजूद पिछले साल के मुकाबले कारोबार अच्छा हुआ है। इस बार क्रिसमस के सीजन में मैंने डेढ़ लाख से ज्यादा का कारोबार किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed