{"_id":"846620084643eff47dd77f366f3ddf3a","slug":"people-angry-on-rape-in-the-creche","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रेच में दरिंदगी करने वाले के घर पर महिलाओं ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेच में दरिंदगी करने वाले के घर पर महिलाओं ने किया हमला
Thu, 14 Jan 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
क्रेच में दरिंदगी करने वाले के घर पर महिलाओं ने किया हमला
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजियाबाद में क्रॉसिंग्स की एक सोसायटी के फ्लैट में चल रहे क्रेच में बच्ची से हुई दरिंदगी से रेजिडेंट्स गुस्से में हैं। बुधवार सुबह 25-30 महिलाओं ने क्रेच में घुसने की कोशिश की, गेट नहीं खोलने पर उन्होंने बाहर तोड़फोड़ कर हंगामा किया। उन्होंने क्रेच बंद कराने और आरोपी की बहू पर भी केस दर्ज करने की मांग की। आरोपी वृद्ध का बेटा और बहू फ्लैट में ‘बंद’ हो गए। विजयनगर पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
क्रेच में दरिंदगी करने वाले के घर पर महिलाओं ने किया हमला
2 of 5
बाद में बवाल के डर से पुलिस आरोपी के बेटे, बहू और पोती को वहां से निकालकर ले गई और उन्हें कुछ दिन कहीं और रहने को कहा है। एहतियातन सोसायटी और क्रेच के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। हंगामा कर रही महिलाओं का कहना था कि आरोपी की बहू गलती मानने के बजाए रेजिडेंट्स पर ही भड़क उठी। इससे नाराज महिलाओं ने घर के बाहर रखे सामान को तोड़ दिया।
क्रेच में दरिंदगी करने वाले के घर पर महिलाओं ने किया हमला
3 of 5
उन्होंने कहा कि घटना के बाद अब वे बच्चों को लेकर और फिक्रमंद हो गई हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि अगर बिल्डर सुरक्षा इंतजाम नहीं करता है तो वह खुद करेंगे। लिफ्ट और सोसायटी में सीसीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। क्रेच बंद कराया जाएगा, क्योंकि आरोपी के घर में बने क्रेच में अभिभावकों को फीस देने के बदले कोई रसीद नहीं दी जाती थी। क्रेच में आने वाले बाकी चार बच्चों की फैमिली भी अब उन्हें यहां नहीं भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेच में दरिंदगी करने वाले के घर पर महिलाओं ने किया हमला
4 of 5
बता दें कि क्रॉसिंग्स सोसायटी के एक फ्लैट में चल रहे क्रेच में बच्ची से वृद्ध ने दरिंदगी की थी। आरोपी अरुण सिन्हा को विजयनगर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस संबंध में जब पुलिस और मीडियावालों ने अरुण सिन्हा से पूछा तो उसने सिर्फ इतना कहा कि वह निर्दोष है। एसओ ने बताया कि अरुण सिन्हा बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
क्रेच में दरिंदगी करने वाले के घर पर महिलाओं ने किया हमला
5 of 5
उसका परिवार गाजियाबाद में करीब तीन साल पहले आया था। करीब 10 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसका बेटा प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, जबकि बहू हाउस वाइफ है। बहू फ्लैट में ही क्रेच चलाती है, चार हजार रुपये महीना एक बच्चे की फीस लेती है। क्रेच में चार बच्चे और आते हैं। फिलहाल आरोपी के बेटे, बहू और पोती को सोसायटी में रहने से मना कर दिया गया है, ताकि कोई हंगामा न हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।