फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेटीएम मामलाः जब कंपनी को दो साल से था सोनिया पर शक तो क्यों दिया प्रमोशन, परिवार ने खोले कई राज

Fri, 26 Oct 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 26 Oct 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
paytm ransom case: colleague says company was doubting her for 2 years but gave promotion why
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन

पेटीएम कंपनी के मालिक के साथ कथित ब्लैकमेलिंग और रंगदारी का मामला अभी उलझता ही जा रहा है। इस मामले में कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट रहीं सोनिया धवन तो जेल चली गईं, लेकिन उनके परिजन यह मानने को कतई तैयार नहीं हैं कि सोनिया ने कोई डेटा लीक किया है।

paytm ransom case: colleague says company was doubting her for 2 years but gave promotion why
sonia dhawan - फोटो : ट्विटर

परिजनों का आरोप है कि यह शेयर की लड़ाई है। इसमें उसे बलि का बकरा बनाया गया है। सोनिया की भाभी कंचन ने बताया कि सोनिया को प्रमोशन मिलने के बाद ही ये सब हुआ। यह प्रमोशन सोनिया को अप्रैल में मिलना था, लेकिन चार महीने की देरी से उसे यह पद दिया गया। कंचन कहती हैं कि सोनिया कंपनी से उस वक्त से जुड़ी हुई हैं, जब कंपनी छोटी थी। इसे बढ़ाने में सोनिया का बड़ा रोल है। इसके बाद ही यह आरोप लगा और आरोप लगाने वाला अब तक गायब है।

paytm ransom case: colleague says company was doubting her for 2 years but gave promotion why
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन

आशंका के बाद प्रमोशन क्यों
कंचन का कहना है कि पुलिस एक तरफ यह बता रही है कि पिछले दो साल से सोनिया इस तरह की मुहिम में लिप्त थी, तो कंपनी ने पहले क्यों नहीं कार्रवाई की। फिर आशंका के बीच कंपनी ने सोनिया को प्रमोशन क्यों दिया। परिजनों का कहना है कि कंपनी व पुलिस मिलकर साजिश रच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
paytm ransom case: colleague says company was doubting her for 2 years but gave promotion why
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
राहुल के बारे में कुछ नहीं बता रही पुलिस
सोनिया के परिजनों की तरफ से जब राहुल अदाना नामक शख्स के बारे में पूछा गया, तो पुलिस ने चुप्पी साध ली। परिजनों का आरोप है कि डेटा लीक करने के मामले में राहुल की भी भूमिका बताई जा रही है, तो पुलिस ने उसके खिलाफ क्यों नहीं एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
paytm ransom case: colleague says company was doubting her for 2 years but gave promotion why
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन

वादी पक्ष के बयान नहीं हुए दर्ज 
इस मामले में अब तक वादी पक्ष के बयान दर्ज नहीं हुए। पुलिस के मुताबिक, पेटीएम कंपनी के मालिक के भाई अजय से पुलिस के संपर्क नहीं हो सके हैं। इस मामले में अजय ही वादी है। एसएचओ मनोज पंत ने बताया कि जल्द ही वादी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed