सपा की पूर्व नेता पंखुड़ी पाठक की शादी एक दिसंबर को है और उससे पहले ही उनके होने वाले पति के बारे में ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल शादी से दो दिन पहले अनिल यादव की पहली पत्नी सामने आई और उसने मीडिया के सामने अपने तलाकशुदा पति व पंखुड़ी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए क्या कहना है कि अनिल की पहली पत्नी ज्योति यादव का...
2 of 6
pankhuri pathak anil yadav
- फोटो : अमर उजाला
अनिल यादव की पहली पत्नी ज्योति का कहना है कि उनके पति ने उनसे तलाक ले लिया और तलाक लेने के बाद भी कई महीने तक उन्हें अपने पास बंधक बनाकर रखा। सिर्फ यही नहीं ज्योति ने ये भी आरोप लगाया है कि इस बीच जब अनिल और पंखुड़ी की शादी तय हो गई तो उन्होंने अब जाकर उनको अपने घर से बेदखल कर दिया।
3 of 6
pankhuri pathak anil yadav
- फोटो : अमर उजाला
पति के जुल्मों की लंबी दास्तां सुनाते हुए ज्योति यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया से अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया है। यह खुलासा उस वक्त हुआ है जब सपा नेता अनिल यादव, कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट और पूर्व में सपा में रह चुकीं पंखुड़ी पाठक से विवाह करने वाले हैं। अनिल यादव की पूर्व पत्नी ज्योति यादव का आरोप है कि अनिल यादव से उनकी शादी 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही अनिल लगातार उनके साथ मारपीट किया करते थे।
4 of 6
pankhuri pathak anil yadav
- फोटो : अमर उजाला
शादी के कुछ समय बाद अनिल यादव की सपा में ही प्रवक्ता के तौर पर काम करने वाली पंखुड़ी पाठक से मुलाकात हुई और तब से ही अनिल के व्यवहार में बदलाव आने लगा। ज्योति पर अनिल के अत्याचार बढ़ने लगे और ज्यादा मारपीट और गाली-गलौज करने लगा।
5 of 6
अनिल यादव की पूर्व पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति यादव का कहना है कि पंखुड़ी पाठक के कहने पर अनिल यादव लगातार उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे और 2018 में उनके छोटे बच्चे पर पिस्टल तान कर उनको डराया धमकाया और मजबूरन तलाक लेने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली के कोर्ट में दोनों के बीच तलाक भी हो गया, बावजूद इसके अनिल यादव ने लगातार ज्योति को अपने घर पर ही बंधक बनाकर रखा।