{"_id":"5de1e8718ebc3e54e60cfe99","slug":"nancy-murder-case-new-reveal-sahil-family-earlier-said-both-went-to-france","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नैंसी हत्याकांड में नया खुलासा, साहिल के परिजनों ने पहले कहा था दोनों फ्रांस गए, फिर बोले-हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैंसी हत्याकांड में नया खुलासा, साहिल के परिजनों ने पहले कहा था दोनों फ्रांस गए, फिर बोले-हरिद्वार
Sat, 30 Nov 2019 09:26 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Nov 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
delhi husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता नैंसी (21) का शव गली सड़ी हालत में पानीपत में रिफाइनरी के पास झाड़ियों में मिला। 11 नवंबर से लापता नैंसी की बायीं कनपटी पर गोली मारी गई थी। मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। नैंसी शर्मा की दो सहेलियों ने इस केस में बहुत मदद की है। उनका योगदान तो इतना रहा है कि ये भी कह सकते हैं कि अगर वो न होतीं तो शायद यह मामला लंबे समय तक अनसुलझा रह जाता।
delhi husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी साहिल ने नैंसी के घर वालों से बातचीत करना बिल्कुल बंद कर दिया था। उसके सहेली प्रियांजलि, सरनिया और सोनाक्षी ही उनके संपर्क में रहती थीं। साहिल के परिजनों ने इन तीनों को ही अलग अलग बातें कहकर गुमराह किया। एक बार कहा गया कि वो दोनों फ्रांस गए हैं। दूसरी बार कहा गया कि वो हरिद्वार गए हैं। तीसरी बार उन्हें कहा गया कि वो घर से 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद सहेलियों ने मामले को अपने स्तर पर खंगाला और उसके परिजनों को इसकी सूचना देकर सारी बातें बताई। तब जाकर पुलिस अंजाम तक पहुंच सकी।
delhi husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में ही की हत्या, फिर ऑडी कार में शव लेकर आए
बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की रात साढ़े 10 या 11 बजे के बीच दिल्ली में ही नैंसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिर इसके शव का सफेद रंग की ऑडी कार में पानीपत लेकर आए और पेप्सी पुल से गुजरते हुए रिफाइनरी की ओर गए और शव को वहां झाड़ियों में फेंक दिया गया। कार की फुटेज टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आई है।
बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की रात साढ़े 10 या 11 बजे के बीच दिल्ली में ही नैंसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिर इसके शव का सफेद रंग की ऑडी कार में पानीपत लेकर आए और पेप्सी पुल से गुजरते हुए रिफाइनरी की ओर गए और शव को वहां झाड़ियों में फेंक दिया गया। कार की फुटेज टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
तीनों आरोपियों की लोकेशन मिली रिफाइनरी के पास
गत 25 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने शाहिल, शुभम व उसके एक दोस्त के मोबाइल नंबर की लोकेशन खंगाली तीनों की लोकेशन पानीपत रिफाइनरी के पास मिली। पुलिस ने तीनों को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की और तीनों ने कबूल किया कि वो नैंसी के शव को रिफाइनरी के पास लेकर गए थे।
गत 25 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने शाहिल, शुभम व उसके एक दोस्त के मोबाइल नंबर की लोकेशन खंगाली तीनों की लोकेशन पानीपत रिफाइनरी के पास मिली। पुलिस ने तीनों को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की और तीनों ने कबूल किया कि वो नैंसी के शव को रिफाइनरी के पास लेकर गए थे।
विज्ञापन
delhi husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
बार-बार दहेज मांगते थे, कई बार पैसे दिए
मृतका नैंसी के पिता संजय शर्मा ने बताया कि साहिल ड्रग्स का आदी था। पूरा दिन ड्रग्स लेता था। अपनी ड्रग्स की इच्छा पूरी करने के लिए नैंसी के साथ मारपीट करता था और उसे घर से पैसे लाने के लिए बोलता था। उन्होंने कई बार पैसे दिए। इसके बाद भी लगातार नैंसी के साथ मारपीट होती थी। आरोप है कि दहेज ना देने के कारण नैंसी की हत्या की गई है।