दो घंटे में छह लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर की मानसिक स्थिति की जांच के लिए पलवल पुलिस बीके अस्पताल लेकर पहुंची थी। सुरक्षा के लिहाज से बीके अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान वह करीब चार घंटे तक बीके अस्पताल में रहा। लेकिन यहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भर्ती करना पड़ा क्योंकि...
2 of 6
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
मगर यहां मनोचिकित्सक नहीं होने के कारण उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार रात को थाना शहर पलवल के अंतर्गत सेना के पूर्व अधिकारी नरेश धनखड़ ने एक के बाद एक ताबड़ तोड़ छह लोगों के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब सात बजे पुलिस ने उसे पलवल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
3 of 6
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
कृषि विभाग में तैनात एसडीओ नरेश धनखड़ की मानसिक स्थिति जानने के लिए पलवल पुलिस उसे पलवल के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची जा से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। पलवल पुलिस उसे सुरक्षा के लिहाज से वहां रखना भी नहीं चाहती थी। उन्हें डर था कि छह हत्याओं के बाद शहर के लोगों का गुस्सा भड़क सकता है और वे आरोपी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में सुबह करीब 10 बजे पलवल पुलिस आरोपी नरेश को लेकर बीके अस्पताल पहुंची। यहां उसे तीसरी मंजिल पर बने कैदी वार्ड में रखा गया था।
4 of 6
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
थाना सदर बल्लभगढ़ प्रभारी की निगरानी में उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया था। इसके अलावा फरीदाबाद के थाना एनआईटी व रिजर्व फोर्स भी सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में तैनात की गई थी। डीसीपी सीआईडी दिनेश यादव भी पहुंचे और जानकारी ली। वहीं आईजी दक्षिण रेंज सीएस राव के भी बीके अस्पताल आने की सूचना के बाद पुलिस और ज्यादा मुस्तैद हो गई। हालांकि वे यहां नहीं आए।
5 of 6
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
पुलिस जब उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी तब उसने पुलिस पर भी हमला किया और उस धक्का मुक्की में उसका सिर सड़क किनारे एक पुलिया पर जा लगा था, जिससे उसे भीं चोट लगी थी। इसके चलते बीके अस्पताल में उसका सीटी स्कैन करवाया गया।