फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज चार सांसदों ने किया शटल में सफर, बाकी को तलाशती रही बसें

Tue, 26 Apr 2016 04:03 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
only four mp's travels in special buses in odd even
ऑड इवन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सम-विषम के दौरान चार रूटों पर छह एसी बसों के रूप में एमपी स्पेशल शटल सेवा सांसदों को संसद तक पहुंचाने के लिए तलाशती रहीं। करीब चार सांसदों ने शटल सेवा में सफर किया। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और प्रदूषण घटाने के लिए निजी गाड़ियों का प्रयोग कम करने का संदेश दिया। उधर, इस बस सेवा में कॉर्डिनेशन की भी कमी दिखी। क्योंकि सांसद फ्लैट के आगे कहां बस खड़ी है, उसकी जानकारी सांसद फ्लैट के सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं पहुंचाई गई। कहीं बस 25 मिनट लेट पहुंची तो कहीं दो मिनट में निकल गई। डीटीसी की कुल छह एससी बसें चार रूट पर पंद्रह मिनट के अंतराल पर घूमती रही। विट्ठल भाई भवन, नॉर्थ ऐवन्यू, साउथ एवेन्यू व तीन मूर्ति से संसद के लिए यह बसें चलीं। अमर उजाला संवाददाता सीमा शर्मा व फोटोग्राफर विवेक निगम ने इन सभी रूटों पर व शाम को लौटने वाले एक रूट पर एमपी स्पेशल बसों का जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट।

only four mp's travels in special buses in odd even
सांसदों के लिए विशेष बस सेवा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

विशंभर दास लेन : सुबह 9 बजे
25 मिनट लेट पहुंची पहली शटल

पंडित पंत मार्ग स्थित विषंभर दास लेन पर बने सांसद फ्लैट के सामने डीटीसी की नॉर्थ एवेन्यू से पार्लियामेंट तक रूट था। हालांकि यहां डीटीसी बस पूरे 9.25 मिनट पर पहुंची। बस आई और सड़क पर खड़ी हो गई। तीन मिनट के बाद  बिना कोई हॉर्न दिए रूट पर निकल गई। बस नॉर्थ एवेन्यू से होते हुए पार्लियामेंट पहुंची।

only four mp's travels in special buses in odd even
सम-विषम सांसद विशेष बस सेवा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

विटलभाई भवन : सुबह 9.30  बजे
दो बस एक साथ पहुंची पर मिला सांसद

पटेल चौक के पीछे विटलभाई भवन से पार्लियामेंट के बीच 9 बजे एक तो दूसरी साढ़े नौ बजे शटल निकली। हालांकि दोनों बस सांसदों को तलाशती दिखीं। दिनभर बस इधर से उधर घूमती रही, लेकिन सांसद नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
only four mp's travels in special buses in odd even
सम-विषम सांसद विशेष बस सेवा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

साउथ एवेन्यू : सुबह साढ़े 11 बजे
- डेढ़ घंटे के बाद दो सांसदों की सवारी

साउथ एवेन्यू से पार्लियामेंट के रूट पर एमपी स्पेशल शटल सेवा को आखिर डेढ़ घंटे के बाद दो सवारी मिल ही गई। बीजेपी के राजस्थान से सांसद हरिओम और गुजरात से बड़ौदा की सांसद रंजनाबेन धनंजय भट्ट शटल में बैठीं।  उनका कहना था कि बस में सवार होकर वे आज दिल्ली की नई तस्वीर देख रहे हैं। हालांकि रूट लंबा न होने के चलते वे ट्रैफिक जाम में यात्रियों के फंसने का दर्द नहीं समझ सके। लेकिन, पर्यावरण को बचाने में मुहिम में उनकी पार्टी साथ देगी। शटल सेवा के खाली सफर पर उनका कहना था कि अधिकतर सांसदों को बस के खड़े होने व रूट की जानकारी नहीं होगी। हालांकि, वे अन्य सांसदों से भी अपील करेंगे कि निजी वाहन की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दें।

विज्ञापन
only four mp's travels in special buses in odd even
सम-विषम सांसद विशेष बस सेवा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

तीन मूर्ति से पार्लियामेंट गेट : सुबह साढ़े दस बजे
- रूट व कॉर्डिनेशन के चलते परेशान
तीन मूर्ति से शटल निकली और अकबर, जनपथ होते हुए विटल भाई पटेल के सामने से विजय चौक पहुंची। हालांकि ड्राइवर और कंडक्टर परेशान थे। क्योंकि रूट पर कैसे आगे जाना है, बताने वाला कोई नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed