फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar Jail rivalry spills onto the streets: Man stabbed to death in broad daylight in Kalindi.

तिहाड़ जेल की रंजिश का सड़क पर बदला: कालिंदी में दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, निहाल विहार में पत्नी का कत्ल

Fri, 16 Oct 2026 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Oct 2026 01:50 AM IST
सार

लक्ष्मी पार्क में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रूबी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Tihar Jail rivalry spills onto the streets: Man stabbed to death in broad daylight in Kalindi.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में शुरू हुई रंजिश का बदला लेने के लिए बदमाशों ने कालिंदी कुंज थाना इलाके में दिनदहाड़े शाहिद हुसैन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। श्रीराम चौक के पास आरोपियों ने स्कूटी सवार शाहिद को घेरकर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गए। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी तरुण उर्फ रंजन समेत अन्य आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है।

विज्ञापन


आरोपी सरेराह बीच रास्ते में युवक को चाकू से गोदते रहे, मगर कोई बचाने नहीं आया। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी करण उर्फ करम शाह, अबूजर, मोनू मलिक उर्फ साबिर और गौरव गुम्मा को गिरफ्तार किया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर की है। 
विज्ञापन


तरुण उर्फ रंजन कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश है। मदनपुर खादर के श्रीराम चौक के पास दिनदहाड़े हुई इस हत्या के वायरल एक मिनट के वीडियो में बाइक सवार चार आरोपी स्कूटी से जा रहे शाहिद को पीछे से चाकू मारते दिख रहे हैं। अचानक हुए वार से स्कूटी गिर गई। इसके बाद चारों ने उस पर एक के बाद एक कई वार किए और मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल शाहिद हुसैन को अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हत्या शाहिद और तरुण उर्फ रंजन में पुरानी रंजिश थी। इन दोनों के बीच ,2025 में तिहाड़ जेल में हुई रंजिश पैदा हो गई थी।

पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, 24 घंटे बाद भी पति फरार
आउटर जिले के निहाल विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पार्क में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रूबी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति विकास ने महिला पर आधा दर्जन से अधिक वार किए और वारदात के बाद फरार हो गया। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे लक्ष्मी पार्क में एक महिला पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रूबी खून से लथपथ हालत में मिली। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने रूबी पर आधा दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए थे। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

एक महीने पहले ही दिल्ली आए थे दंपती
जांच में पता चला है कि रूबी अपने पति विकास के साथ लक्ष्मी पार्क में रह रही थी। विकास मजदूरी करता है। दोनों करीब एक महीने पहले ही दिल्ली आए थे। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान विकास ने रूबी पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था और हत्या की असली वजह क्या थी, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।


क्राइम टीम और एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य
वारदात की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। पुलिस ने रूबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, फरार विकास की तलाश में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed