{"_id":"5825c8ab4f1c1b7304b3848d","slug":"old-notes-can-be-used-in-for-billing-electricity-bills","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर अभी भी आपके पास हैं 1000-500 के पुराने नोट तो बिना पेरशानी कर सकते हैं ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर अभी भी आपके पास हैं 1000-500 के पुराने नोट तो बिना पेरशानी कर सकते हैं ये काम
Sat, 12 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
500 और 1000 के पुराने नोट से बिजली का बिल जमा करने की एक दिन की मोहलत मिलने पर शुक्रवार को नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के ऑफिस में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, लंबे समय से अटका बकाया बिल जमा होने से एनपीसीएल मालामाल हो गया।
2 of 5
डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का बिल जमा होने की उम्मीद है। दरअसल, एनपीसीएल पुराने नोट स्वीकार नहीं कर रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही थी। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर शुक्रवार को एनपीसीएल में पुराने नोट जमा किए गए।
3 of 5
इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिल जमा करने पहुुंच गए। भीड़ को संभालने के लिए मुख्य गेट बंद करना पड़ गया। 10-10 लोगों को अंदर भेजा गया, जिससे कि व्यवस्था न बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री द्वारा एक दिन की मोहलत देना बहुत अच्छा रहा। बैंक में जमा करने से अच्छा बिल का भुगतान कर दिया। - जयवीर भाटी, निवासी एडब्ल्यूएचओ सोसायटी विद्युत विभाग की तरह कुछ अन्य जरूरी विभागों को भी मोहलत देनी चाहिए, ताकि लोग बकाया भुगतान कर सकें। एनपीसीएल ने मेसेज भेजकर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दी थी।- सविता शर्मा, निवासी अल्फा-टू
विज्ञापन
5 of 5
डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का बिल जमा होने की उम्मीद है। पुराने नोट स्वीकार किए गए, इसलिए काफी फायदा रहा। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पेंडिंग बिल का भुगतान कर दिया।
- एसएन गांगुली, जीएम एनपीसीएल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।