फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर अभी भी आपके पास हैं 1000-500 के पुराने नोट तो बिना पेरशानी कर सकते हैं ये काम

Sat, 12 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 12 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
old notes can be used in for billing electricity bills
- फोटो : demo pic
500 और 1000 के पुराने नोट से बिजली का बिल जमा करने की एक दिन की मोहलत मिलने पर शुक्रवार को नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के ऑफिस में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, लंबे समय से अटका बकाया बिल जमा होने से एनपीसीएल मालामाल हो गया।
old notes can be used in for billing electricity bills

डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का बिल जमा होने की उम्मीद है। दरअसल, एनपीसीएल पुराने नोट स्वीकार नहीं कर रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही थी। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर शुक्रवार को एनपीसीएल में पुराने नोट जमा किए गए।

old notes can be used in for billing electricity bills
इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिल जमा करने पहुुंच गए। भीड़ को संभालने के लिए मुख्य गेट बंद करना पड़ गया। 10-10 लोगों को अंदर भेजा गया, जिससे कि व्यवस्था न बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
old notes can be used in for billing electricity bills
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री द्वारा एक दिन की मोहलत देना बहुत अच्छा रहा। बैंक में जमा करने से अच्छा बिल का भुगतान कर दिया। - जयवीर भाटी, निवासी एडब्ल्यूएचओ सोसायटी विद्युत विभाग की तरह कुछ अन्य जरूरी विभागों को भी मोहलत देनी चाहिए, ताकि लोग बकाया भुगतान कर सकें। एनपीसीएल ने मेसेज भेजकर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दी थी।- सविता शर्मा, निवासी अल्फा-टू
विज्ञापन
old notes can be used in for billing electricity bills

डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का बिल जमा होने की उम्मीद है। पुराने नोट स्वीकार किए गए, इसलिए काफी फायदा रहा। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पेंडिंग बिल का भुगतान कर दिया।
- एसएन गांगुली, जीएम एनपीसीएल 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed