फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरी मंजिल से थैला लटकाकर सब्जी लेने की दी इतनी बड़ी सजा, पीट-पीटकर की बुजुर्ग की हत्या

Sat, 26 May 2018 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
old man beaten to death for buying vegetables from third floor by bag hanging in delhi
murder for buying vegetable - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी इलाके में सब्जी लेने के लिए तीसरी मंजिल से थैला लटकाने के विवाद में कारोबारी के 78 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग की शिनाख्त ताराचंद के रूप में हुई है। बेगमपुर थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

old man beaten to death for buying vegetables from third floor by bag hanging in delhi
murder for buying vegetable - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार रवि प्रकाश मित्तल (42) सपरिवार रोहिणी सेक्टर-22 में रहते हैं। रोहिणी इलाके में उनका हार्डवेयर सेनेटरी का कारोबार है। रवि का परिवार इमारत की तीसरी मंजिल पर रहता है। जबकि भूतल पर ईश्वर प्रसाद का परिवार रहता है। रवि के मुताबिक मंगलवार सुबह उसकी पत्नी ने सब्जी लेने के लिए तीसरी मंजिल से थैला नीचे लटकाया। इस बात का ईश्वर ने विरोध किया।

old man beaten to death for buying vegetables from third floor by bag hanging in delhi
सब्जियां

रवि नीचे उतरा तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि ईश्वर ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। रवि ने अपने पिता ताराचंद को घटना की जानकारी दी। पिता ने शाम को घर आकर बात करने की बात कही। देर शाम ताराचंद अपने बेटे प्रवीण के साथ गुुरुग्राम से आए। रवि का भाई प्रवीण गुरुग्राम की एक कंपनी में सीए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
old man beaten to death for buying vegetables from third floor by bag hanging in delhi
clash

घर पहुंचने के बाद ताराचंद आसपास के लोगों को इकट्ठा करने लगे। ताकि लोगों के साथ बैठकर बात की जा सके। तभी उनका सामना ईश्वर से हो गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। गुस्से में आकर ईश्वर ताराचंद की पिटाई करने लगा और ईंट उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
old man beaten to death for buying vegetables from third floor by bag hanging in delhi
डेमो - फोटो : डेमो

रवि की पत्नी ने मारपीट करते देख शोर मचाया। इस बीच ईश्वर फरार हो गया और ताराचंद अचेत होकर नीचे गिर गए। परिवार वालों ने उन्हें पास के अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed