फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मांतरण मामला: उमर गौतम और जहांगीर आलम के चौंकाने वाले खुलासे, सामने आया फंडिंग से जुड़ा सच, आईएसआई...

Thu, 24 Jun 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jun 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
UP conversion case Umar Gautam and Jahangir Alam made many revelations on the remand of ATS
मुफ्ती जहांगीर आलम और उमर गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
एटीएस की रिमांड पर आए उमर गौतम और जहांगीर आलम ने अपने कारनामों के राज उगलने शुरू कर दिए हैं। एटीएस उमर गौतम की अनगिनत विदेश यात्राओं का ब्योरा भी जुटा रही है। सूत्रों ने बताया कि उमर की संस्था इस्लामिक दावा सेंटर की मदद से लखनऊ की दो लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया था। यह लखनऊ के अलीगंज और तेलीबाग क्षेत्र की रहने वाली हैं। एटीएस उमर की हर जानकारी को सत्यापित करेगी फिर कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो में उमर दावा कर रहा है कि वह इंग्लैंड, कनाडा समेत कई देशों की दर्जनों यात्राएं कर चुका है। एक वीडियो में कह रहा है कि इस्लामिक दावा सेंटर ने एक हजार से अधिक लोगों की लीगल डाक्यूमेंट तैयार कराए हैं। साथ ही कानपुर की छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की एक लड़की का जिक्र कर रहा है कि जिसने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उसने एक समाचार पत्र में विज्ञापन देने की बात कही है। 
UP conversion case Umar Gautam and Jahangir Alam made many revelations on the remand of ATS
मौलाना के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वह ऐसे लोगों की मदद करते हैं जिन्होंने दीन कुबूल किया है, उन्हें मोरल और लीगल सपोर्ट दिया जाए। इस्लामिक दावा सेंटर में पोलैंड, पुर्तगाल, जर्मनी, सिंगापुर, अमेरिका और इंग्लैंड से आकर कानूनी सहायता ली है। 
 
UP conversion case Umar Gautam and Jahangir Alam made many revelations on the remand of ATS
एटीएस की गिरफ्त में उमर गौतम - फोटो : amar ujala
वीडियो में गोरखपुर के भी एक व्यक्ति के इस्लाम कुबूलने का जिक्र है। उमर के मुताबिक वह 18 बार इंग्लैंड और चार बार अमेरिका की यात्रा कर चुका है। उमर ने कहा कि वह कैसे मुस्लिम बना अगर इतिहास बताएगा तो तीन चार घंटे लग जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP conversion case Umar Gautam and Jahangir Alam made many revelations on the remand of ATS
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला
फंडिंग के बारे में भी की पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि एटीएस ने सेंटर को मिलने वाली फंडिंग के बारे में भी पूछताछ की है। उमर ने कई अलग अलग जगहों से चंदे के रूप में पैसे आने की बात कुबूल की है। खातों की डिटेल एटीएस ने बैंकों से भी मांगी है। पैसे आईएसआई की ओर से भेजे गए या नहीं इसकी भी पड़ताल की जा रही है। 

 
विज्ञापन
UP conversion case Umar Gautam and Jahangir Alam made many revelations on the remand of ATS
आरोपी उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं पूछताछ
उधर, उमर और जहांगीर आलम से पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसियां भी एटीएस मुख्यालय पहुंच गई हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों को जल्द ही दिल्ली और नोएडा ले जाकर मौके पर तलाशी ली जाएगी जिसमें धर्मांतरण से जुड़े और दस्तावेज मिल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed