फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा में ऑन डिमांड सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, होटल के अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान, आपत्तिजनक सामग्री और...

Sun, 28 Feb 2021 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Feb 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted at guest house in noida Police seven arrested see photos
नोएडा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा की सेक्टर-24 थाना पुलिस ने सेक्टर-12 स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक किशोरी समेत चार लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें भी मिली हैं। एक युवती को आरोपी बिहार से प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने के लिए लाया था। कुछ दिन बाद ही उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया था। पुलिस इस मामले की अलग से जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि मकान मालिक को इस धंधे की जानकारी थी या नहीं। मकान में करीब तीन माह से सेक्स रैकेट चल रहा था।
sex racket busted at guest house in noida Police seven arrested see photos
पुलिस ने बरामद किया सामान - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ऑन डिमांड सेक्स रैकेट चलाने की जानकारी मिली थी। एसीपी रजनीश वर्मा और थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित को जांच में लगाया गया था। मौके पर दो स्थानीय लोगों को ग्राहक बनाकर भेजा गया। सूचना सही मिलने पर दबिश देकर सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
sex racket busted at guest house in noida Police seven arrested see photos
पुलिस ने बरामद किया सामान - फोटो : अमर उजाला
इनमें गेस्ट हाउस संचालक/प्रबंध निदेशक सहारनपुर के थाना मंडी बिस्किट वाली गली निवासी विशाल कंबोज, निदेशक बिहार-मुजफ्फरपुर निवासी राजन, फरीदाबाद व पलवल निवासी मैनेजर विपुल चुग, अल्मोड़ा निवासी दयाल, गेस्ट हाउस का केयरटेकर लखनऊ के खुर्रमनगर निवासी रिजवान और खाना बनाने व सर्विस देने वाले बुलंदशहर निवासी सुमित व आकाश को गिरफ्तार किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sex racket busted at guest house in noida Police seven arrested see photos
होटल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बिहार व पश्चिम बंगाल की दो-दो लड़कियों को भी पकड़ा गया। बिहार निवासी लड़कियों को राजन लेकर आया था। एक साल पहले बिहार से प्रेमिका को शादी करने के बहाने नोएडा लाया था। यहां पर उसने कुछ दिन तक उसे सहमति संबंध में रखा और देह व्यापार में लगा दिया। लड़की ने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई।

 
विज्ञापन
sex racket busted at guest house in noida Police seven arrested see photos
sex racket - फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों को दिखाए ऑनलाइन फोटो
पुलिस ने जिन दो लोगों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा था। वहां पर जाने के बाद गेस्ट हाउस के लोगों ने लड़कियों से मिलवाया। जब दोनों ने उन्हें पसंद नहीं किया तो ऑनलाइन फोटो दिखाए गए और दावा किया जो लड़की पसंद आए वह उसे तत्काल बुला देंगे। इसके अलावा आरोपी एस्कॉर्ट सर्विस भी चला रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed