फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी पंखुड़ी पर अभद्र टिप्पणी से आहत पति अनिल यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Sat, 27 Feb 2021 04:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 27 Feb 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Anil Yadav resigns from all posts of Samajwadi Party due to indecent remarks on Congress leader and wife Pankhuri Pathak
pankhuri pathak anil yadav - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक पर अभद्र टिप्पणी से आहत पति अनिल यादव ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दिया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पत्नी पंखुड़ी पाठक पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अशोभनीय टिप्पणी की है, इससे आहत होकर उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। अनिल यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। 
Anil Yadav resigns from all posts of Samajwadi Party due to indecent remarks on Congress leader and wife Pankhuri Pathak
pankhuri pathak anil yadav - फोटो : अमर उजाला
अनिल यादव ने इस्तीफे के बाद ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि यह फैसला उनके लिए बहुत ही मुश्किल भरा था। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी से आप कॉलेज के दिनों से जुड़े हो, उसे आप एक दिन में नहीं छोड़ सकते हैं। लेकिन पत्नी पंखुड़ी की स्टेटस पर कुछ समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही अभद्र टिप्पणियां की थीं। ऐसी टिप्पणियां किसी भी सभ्य समाज के लिए नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इसके खिलाफ पार्टी की तरफ से कार्रवाई करेगी। लेकिन बजाय कार्रवाई के, मुझे ही नसीहत दी जाने लगी। मुझे कहा गया कि आप अपनी पत्नी को समझाइए, नहीं तो हम लिखना शुरू करेंगे। 

Anil Yadav resigns from all posts of Samajwadi Party due to indecent remarks on Congress leader and wife Pankhuri Pathak
पंखुड़ी पाठक - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में रहकर मैं अपने परिवार और घर की महिलाओं की सुरक्षित सुनिश्चित नहीं कर सकता, वहां प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा की बात मैं कैसे कर सकता हूं। इसी से आहत होकर उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही नौजवानों को नसीहत देते हुए कहा कि सम्मान और परिवार के सामने राजनीति बहुत छोटी चीज है। आगे कहा कि मेरे इस्तीफे के संदर्भ में उम्मीद करता हूं कि जो साथी इस सफर में मुझसे जुड़े वो बात को समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Yadav resigns from all posts of Samajwadi Party due to indecent remarks on Congress leader and wife Pankhuri Pathak
पंखुड़ी पाठक अनिल यादव से करेंगी 1 दिसंबर को शादी - फोटो : अमर उजाला
अनिल यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि 'कल एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें अखिलेश के बारे में आम लोगों ने टिप्पणी की। कांग्रेस ने भी उसी को प्रियंका की तस्वीर के साथ लगाकर कटाक्ष किया और मेरी पत्नी पंखुड़ी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की पोस्ट को शेयर किया।' जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने पंखुड़ी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Anil Yadav resigns from all posts of Samajwadi Party due to indecent remarks on Congress leader and wife Pankhuri Pathak
pankhuri pathak
अनिल यादव ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर लिखी गई बातों को महत्व नहीं देते है। लेकिन कुछेक ने घर की महिला के बारे में घटिया बात लिखी तो वे सह नहीं पाए। पंखुड़ी पाठक ने विरोध जाहिर करते हुए यूपी पुलिस से भी ट्विटर पर ही शिकायत की। इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर, पार्टी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed