ग्रेटर नोएडा स्थित ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में 35 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का मामला सामने आने के बाद खाताधारकों की परेशानी बढ़ गई है। अपने खातों में जमा रकम की जानकारी लेने के लिए लोग सुबह से ही बैंक पहुंच रहे हैं। कोई पासबुक में एंट्री कराने के लिए कतार में लगा है तो कोई खाते में बची पूंजी निकालने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, कई खाताधारकों का आरोप है कि उन्हें अपनी जमा रकम के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रकम नहीं मिलने से परेशान कुछ खाताधारकों ने बैंक परिसर में धरना भी शुरू कर दिया है।
पीएनबी में 35 करोड़ का घोटाला!: पासबुक लेकर शाखा पहुंचे लोग, एंट्री कराने पर उड़े होश; धरने पर बैठे पीड़ित
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:32 PM IST
सार
बैंक में लगातार पहुंच रहे खाताधारकों को सबसे अधिक चिंता अपनी मेहनत की कमाई को लेकर है। कई लोगों ने भविष्य की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, शादी और अन्य जरूरी कामों के लिए बैंक में रकम जमा की थी। अब घोटाले की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें अपनी जमा पूंजी डूबने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन