ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा पुश्ता रोड पर सोमवार दोपहर को सड़क हादसे में एक बाइक सवार चार दोस्तों की जान चली गई। इनमें दो नाबालिग थे। चारों इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के बाद नई बाइक पर सवार होकर लखनावली से कुलेसरा स्थित घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए चारों लोगों को उपचार के लिए सेक्टर-39 जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा: कार ने मारी बाइक सवार चार किशोरों को टक्कर, सभी की दर्दनाक मौत; Video
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:17 PM IST
सार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान चारों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन