फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida: बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, ग्रेनो वेस्ट में सड़क धंसने से टला बड़ा हादसा, यातायात रहा प्रभावित

Sun, 09 Oct 2022 10:21 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्ट, नोएडा
माई सिटी रिपोर्ट, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rain-watered city a major accident averted due to road collapse in Greno West traffic affected
ग्रेनो वेस्ट में बारिश से धंसी सड़क - फोटो : वीडियो ग्रैब

दो दिन से लगातार हो रही बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। ग्रेटर नोएडा की मुख्य व सेक्टरों की सड़कें, अंडरपास, जिला मुख्यालय तालाब बन गए। बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। उधर ग्रेनो वेस्ट में यथार्थ अस्पताल के पास सड़क धंस गई। सड़क धंसने से बड़ा हादसा हो सकता था,लेकिन ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने तत्काल मिट्टी डालकर कटान व सड़क को ठीक कराया। वहीं बारिश ने शहर में पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी।


ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन की सभी सड़कों पर शनिवार की रात से रविवार की दोपहर तक चार से पांच फीट तक पानी भरा रहा। छोटी गाड़ियों को दूसरे रास्तों से निकाला गया। पैदल जाने वाले कर्मचारी व मजदूरों को पानी से होकर निकलना पड़ा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर हल्दौनी, सूरजपुर, तिलपता में पानी भरने के कारण यातायात प्रभावित रहा। दिन भर वाहन रेंगते रहे। 130 मीटर रोड़ और पाली गांव के अंडरपास में पानी भर गया। यहां पानी  निकासी की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण अंडरपासों को बंद करना पड़ा। केवल बड़े वाहन ही निकल रहे थे।

 

गलगोटिया अंडरपास में भी पानी भरने से यातायात प्रभातिव रहा। परी चौक, ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति व हनुमान मंदिर गोल चक्कर और किसान चौक पर भी यातायात प्रभावित रहा। सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय का भी बुरा हाल रहा। यहां तीन से चार फीट तक पानी भर गया था। मुख्य गेट से कलेक्ट्रेट परिसर पानी में डूबा हुआ था। बाद में प्राधिकरण ने पंप लगाकर पानी को बाहर निकाला। वहीं ग्रेनो वेस्ट की कई सोसाइटियों के बेसमेंट में भी पानी भर गया। सेवियर ग्रीन आर्क सोसाइटी के निवासियों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण से की है।

Rain-watered city a major accident averted due to road collapse in Greno West traffic affected
सड़क धंसने से टूटा पोल - फोटो : वीडियो ग्रैब

सड़क धंसने से पानी, सीवर की लाइट भी टूटी
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक में यथार्थ अस्पताल के पास 60 मीटर रोड की सर्विस रोड पर धंस गई। सर्विस रोड के बराबर में एक्सप्रेस एस्ट्रा बिल्डर का प्रोजेक्ट है। बिल्डर ने बेसमेंट के लिए गहरा गड्ढा खोदा हुआ था। शनिवार को दिन भर बारिश होने के कारण रात के समय सर्विस रोड पर पानी भर गया। जो धीरे-धीरे गहरे गड्ढे में जा रहा था। देर रात सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। जिस कारण प्राधिकरण की सीवर और पानी की लाइन भी टूट गई। साथ ही बिजली की 33 हजार की लाइन का एक पोल भी हवा में लटक गया। रविवार की सुबह होने पर सड़क धंसने की जानकारी मिली। कुछ ही देर में सड़क धंसने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आनन फानन में प्राधिकरण की टीम जेसीबी और क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और मिट्टी डालकर सड़क को ठीक करने का काम शुरू किया। देर रात तक प्राधिकरण की टीम सड़क को ठीक करने में लगी रही।

Rain-watered city a major accident averted due to road collapse in Greno West traffic affected
नोएडा में झमाझम बारिश - फोटो : वीडियो ग्रैब

कई सोसाइटियों में नहीं पहुंची पानी की आपूर्ति

सड़क धंसने से टूटी पानी की लाइन से कई सोसाइटियों में आपूर्ति होती है, लेकिन लाइट टूटने के कारण 20 घंटे के अधिक समय तक सोसाइटियों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। रात तक लाइन को ठीक करने का काम होता रहा। साथ ही सीवर और बरसाती नाला भी टूट गया है। उनकी भी मरम्मत की जा रही है। बिजली की लाइन का एक पोल लटक गया। क्रेन की मदद से उसे रोका गया। ताकि पूरी लाइन न गिरे। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि पानी की आपूर्ति को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain-watered city a major accident averted due to road collapse in Greno West traffic affected
सड़क धंसने पर बिल्डर को नोटिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

बिल्डर को नोटिस जारी, लगेगा जुर्माना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि बेसमेंट खुदे होने और बारिश के कारण सड़क धंसी है। बिल्डर को नोटिस जारी कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत करने में आने वाले खर्च को जोड़कर बिल्डर पर जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Rain-watered city a major accident averted due to road collapse in Greno West traffic affected
सोसाइटी में बारिश से गिरा प्लास्टर - फोटो : वीडियो ग्रैब

सोसाइटी में बारिश से गिरा प्लास्टर

ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में रविवार को एक टावर की छत का प्लास्टर गिर गया।निवासियों ने बताया कि टावर आर के छत पर गुमटी का प्लास्टर गिर गया था। प्लास्टर का हिस्सा काफी बड़ा था। सामान्य तौर पर छत पर कोई होता नहीं है। अगर प्लास्टर का हिस्सा नीचे की तरफ गिरता तो हादसा हो सकता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed