फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा सुसाइड में नए खुलासे: साढ़े 3 साल पहले शादी, पत्नी के इलाज में लगे थे 35 लाख, अब बेटे संग अलग रहती है वो

Sun, 04 Oct 2026 01:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 04 Oct 2026 01:15 PM IST
सार

यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी की 42वीं मंजिल से शनिवार को कूदकर इंजीनियर संभव जैन ने खुदकुशी कर ली। ऊंचाई से गिरने के कारण उसका शरीर क्षतविक्षत हो गया। इसका दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। गुरुग्राम निवासी संभव (30) ने शुक्रवार को ही सुपरनोवा के एक एयरबीएनबी में चेक-इन किया था, शनिवार को चेक आउट करना था। कर्ज से परेशान संभव ने खुदकुशी से पहले पिता को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कहा था कि वह जीना नहीं चाहता।

विज्ञापन
Noida suicide New reveal Sambhav away from home for two days 35 lakh spent on treatment of his wife and child
Noida suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की खुदकुशी के मामले में पुलिस की जांच में उसके पारिवारिक और आर्थिक जीवन से जुड़े पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक संभव की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। शादी के बाद पत्नी को समय से पहले संतान हुई थी। बच्चे और पत्नी के इलाज में करीब 35 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी सामने आई है।


इसके बाद दंपती के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया था और तलाक की प्रक्रिया चलने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि संभव बृहस्पतिवार को गुरुग्राम स्थित घर से निकले थे। इसके बाद वह कहां-कहां गए और किन परिस्थितियों में नोएडा पहुंचा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Noida suicide New reveal Sambhav away from home for two days 35 lakh spent on treatment of his wife and child
सुपरनोवा से इंजीनियर संभव जैन ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसके घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है।
Noida suicide New reveal Sambhav away from home for two days 35 lakh spent on treatment of his wife and child
नोएडा सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदने से पहले इंजीनियर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साढ़े 3 साल पहले हुई थी संभव की शादी, छह महीने के बेटे संग अलग रहती है पत्नी
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाला संभव जैन गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला था। वह यहां मानेसर के सेक्टर-1 स्थित आईएमटी व्यू सीजीएचएस जीएच-52 सोसाइटी में टॉवर ए परिवार के साथ रहता था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Noida suicide New reveal Sambhav away from home for two days 35 lakh spent on treatment of his wife and child
सुपरनोवा से खुदकुशी करने वाला इंजीनियर संभव जैन(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को हादसे की सूचना मिलते ही उसके पिता व अन्य लोग नोएडा रवाना हो गए। सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि संभव जैन का परिवार बीते 4-5 साल से यहां रह रहा है। संभव आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। 

 
विज्ञापन
Noida suicide New reveal Sambhav away from home for two days 35 lakh spent on treatment of his wife and child
सुपरनोवा से खुदकुशी करने वाले इंजीनियर को बचाने की कोशिश करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभव के पिता विनय कुमार जैन भी निजी कंपनी में काम करते हैं। संभव की शादी लगभग साढ़े 3 साल पहले हुई थी। फिलहाल उसकी पत्नी अपने छह महीने के बेटे के साथ यहां से कहीं अलग रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed