फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा के बड़े मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 14 लड़कियों समेत 7 ग्राहक गिरफ्तार, देखें तस्वीरें

Fri, 02 Apr 2021 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 02 Apr 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Noida shopprix mall brothel racket in spa centre 14 girls and 7 customer arrested see photos
स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के निर्वाणा स्पा एंड सैलून में पुलिस की टीम ने गुरुवार रात छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के दो संचालकों गुफरान खान और अखिलेश और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वहां काम करने वाली 14 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। आगे देखें तस्वीरें....

Noida shopprix mall brothel racket in spa centre 14 girls and 7 customer arrested see photos
स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर निर्वाणा स्पा एंड सैलून में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार की खबर मिली थी।

Noida shopprix mall brothel racket in spa centre 14 girls and 7 customer arrested see photos
स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

नोएडा जोन की एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा और एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात वहां छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर के अंदर अफरातफरी मच गई। मौके पर कई महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida shopprix mall brothel racket in spa centre 14 girls and 7 customer arrested see photos
स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

मौके से दो संचालकों और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। वही इसमें काम करने वाली 14 लड़कियों को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की टीम स्पा सेंटर के संचालक सेक्टर-71 निवासी गुफरान खान और अखिलेश से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वहां कई माह से देह व्यापार जारी था।

विज्ञापन
Noida shopprix mall brothel racket in spa centre 14 girls and 7 customer arrested see photos
स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय थाने को नहीं दी गई जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की सूचना स्थानीय थाना कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को नहीं दी गई। आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह धंधा चल रहा था। पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed