{"_id":"6067e25b282cc972ba3d2efe","slug":"noida-high-profile-sex-racket-10-accused-including-spa-center-operator-sent-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोएडा सेक्स रैकेट : 14 युवतियों के साथ ऐसे हाल में थे सात पुरुष, कमरे से मिले आपत्तिजनक सामान को देख पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सेक्स रैकेट : 14 युवतियों के साथ ऐसे हाल में थे सात पुरुष, कमरे से मिले आपत्तिजनक सामान को देख पुलिस हैरान
Sat, 03 Apr 2021 09:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Apr 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
sex racket
- फोटो : वीडियो ग्रैब
नोएडा सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के निर्वाणा स्पा एंड सैलून में पुलिस की टीम ने गुरुवार रात छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के दो संचालकों गुफरान खान और अखिलेश और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वहां काम करने वाली 14 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।
Trending Videos
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार संचालक, महिला मैनेजर समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने हिरासत में ली गईं 13 युवतियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया। पुलिस अब उन सफेदपोश लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जिनकी शह पर देह व्यापार कराया जा रहा था।
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर चल रहे निर्वाणा स्पा एंड सैलून में दबिश दी थी। यहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके से संचालक गुफरान खान, मैनेजर अखिलेश, महिला मैनेजर सपना नेगी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। 13 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि स्पा सेंटर में काम करने वाली अधिकतर लड़कियां नेपाल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली-गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र की रहने वाली हैं। ये युवतियां रोजाना स्पा सेंटर में आतीं और ग्राहकों के साथ पैसों का डील करती थीं। महिला मैनेजर इन लड़कियों और ग्राहकों के बीच मध्यस्थता का काम करती थी। बताया जाता है कि इस स्पा सेंटर में एक ग्राहक को करीब 8 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे।
विज्ञापन
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर निर्वाणा स्पा एंड सैलून में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार की खबर मिली थी। नोएडा जोन की एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा और एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात वहां छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर के अंदर अफरातफरी मच गई। मौके पर कई महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
