फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida Fire: कई गैस पाइप लाइन के सहारे उतरे, एक शख्स ने बूढ़ी मां को नीचे फेंककर बचाई जान

Tue, 17 Aug 2021 09:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Aug 2021 09:38 AM IST
सार

नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव के पांच मंजिला इमारत के भूतल में जिस वक्त आग लगी उस वक्त लोग सो रहे थे। आग का पता चलते ही इमारत के चार अन्य फ्लैटों में रहने वाले करीब 20 लोगों की जान सांसत में आ गई।

विज्ञापन
noida fire in garhi chaukhandi many evacuated from thin gas pipeline one man throws her mother to save life
नोएडा में आग - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव के पांच मंजिला इमारत के भूतल में जिस वक्त आग लगी उस वक्त लोग सो रहे थे। आग का पता चलते ही इमारत के चार अन्य फ्लैटों में रहने वाले करीब 20 लोगों की जान सांसत में आ गई। चारों मंजिल पर बने फ्लैट से निकलने का रास्ता ग्राउंड फ्लोर से होकर जाता था। जहां आग लगी थी। 



आग की लपटें व धुआं देखकर लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। कोई गैस पाइप लाइन पकड़ कर नीचे उतरा तो कोई बांस की सीढ़ी के सहारे नीचे आया। पहली मंजिल पर रहने वाले नरेंद्र शर्मा अपनी वृद्ध मां को पहली मंजिल से नीचे लटकाकर सकुशल बाहर निकाला। तो कई ने पड़ोसी की बालकनी में जाकर अपनी जान बचाई किया। करीब आधे घंटे तक वहां पर अफरातफरी मची रही। आगे पढ़ें कैसे उस पांच मंजिला इमारत में धुआं भर जाने के बाद लोगों ने खुद की जान बचाई और अपनों की भी.....

noida fire in garhi chaukhandi many evacuated from thin gas pipeline one man throws her mother to save life
नरेंद्र शर्मा जिन्होंने अपनी मां को पहली मंजिल से लटकाकर बिल्डिंग के बाहर निकाल और उनकी जान बचाई - फोटो : अमर उजाला

इमारत में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित निकलने के बाद ही पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। पड़ोस में रहने वाले ब्रजेश ने बताया कि वह अपने भाई के साथ रहते हैं। इस हादसे को देख दोनों सहम गए थे।  

अवैध है पांच मंजिला इमारत, मानकों का खुला उल्लंघन
 गढ़ी चौखंडी गांव में जिस पांच मंजिला इमारत में आग लगी वह अवैध है। इसके आसपास भी दर्जनों की संख्या में ऐसा ही अवैध निर्माण किया गया है। जहां बिल्डर ने बगैर नियम व मानकों के संकरे रास्तों पर इमारतें खड़ी कर दी हैं। इमारत में आग से बचाव के भी कोई उपकरण नहीं थे। प्राधिकरण के क्षेत्र में इस तरह की इमारतें कैसे बनी, यह बड़ा सवाल है। अगर ये इमारतें मानकों के अनुरूप बनता तो लोगों की जान भी बच जाती है और इमारत में रहने वाले अन्य लोगों को परेशानी भी नहीं होती। 

noida fire in garhi chaukhandi many evacuated from thin gas pipeline one man throws her mother to save life
fire in noida - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ मिनट में घटनास्थल की जांच कर निकल लिए ‘साहब’
आग लगने की इस घटना के बाद पूरी इमारत खाली हो गई तब दोपहर के वक्त एसडीएम दादरी, तहसीलदार व अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। गाड़ी से उतरकर घटनास्थल पर पहुंचे और भूतल के अंदर घुसे और डेढ़ मिनट तक रहे। डेढ़ मिनट की जांच के बाद साहब वहां से तहसीलदार के साथ वहां से चले गए। डेढ़ मिनट की जांच के बाद साहब ने अपने अधीनस्थ को जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया और वहां से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
noida fire in garhi chaukhandi many evacuated from thin gas pipeline one man throws her mother to save life
fire in noida - फोटो : अमर उजाला

गढ़ी चौखंडी गांव में पांच मंजिला इमारत के भूतल पर बने फ्लैट में सोमवार सुबह एसी फटने के बाद आग लग गई। हादसे में फ्लैट निवासी दो सगी बहनों की जलकर मौत हो गई। जबकि माता, पिता और भाई गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
noida fire in garhi chaukhandi many evacuated from thin gas pipeline one man throws her mother to save life
fire in noida - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह हुए हादसे के बाद पांच मंजिला इमारत और आसपास इलाके में अफरातफरी मच गई। ऊपरी मंजिल पर बने चार फ्लैटों में रहने वाले 20 लोगों ने बांस की सीढ़ियों व गैस पाइप लाइन के सहारे उतरकर अपनी जान बचाई। तीन दमकल वाहनों ने करीब 30 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed