{"_id":"6003a8af8ebc3e31965c52f9","slug":"nithari-case-moninder-singh-pandher-smuggled-human-organs-two-doctors-come-to-extract-organs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड: एक और नया खुलासा, मानव अंगों की तस्करी करता था पंढेर, अंग निकालने आते थे दो डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड: एक और नया खुलासा, मानव अंगों की तस्करी करता था पंढेर, अंग निकालने आते थे दो डॉक्टर
Sun, 17 Jan 2021 08:32 AM IST
शाहरुख खान
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Jan 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित निठारी कांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को हत्या के 12वें मामले में सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुना दी है। इस बारे में अमर उजाला संवाददाता ने नोएडा में पीड़ितों से बातचीत की तो उन्होंने इस मामले में मोनिंदर सिंह पंढेर के बरी होने पर नाराजगी जताई।
Trending Videos
सुरेंद्र कोली
- फोटो : अमर उजाला
दो डॉक्टर आते थे अंग निकालने
वहीं, पीड़ितों ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी पंढेर की कोठी में साफ-सफाई करती थी और वह गायब हो गई थी। उसकी चप्पल और कपडे़ भी पंढेर के घर से ही बोरे से बरामद हुए थे। जब भी पंढेर के घर में किसी की हत्या की जाती थी तो उस दिन दो डॉक्टर आते थे।
वहीं, पीड़ितों ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी पंढेर की कोठी में साफ-सफाई करती थी और वह गायब हो गई थी। उसकी चप्पल और कपडे़ भी पंढेर के घर से ही बोरे से बरामद हुए थे। जब भी पंढेर के घर में किसी की हत्या की जाती थी तो उस दिन दो डॉक्टर आते थे।
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
वह किसी को देखने के लिए नहीं आते थे, बल्कि तस्करी के लिए अंगों को निकालने के लिए आते थे। वहीं, एक किशोरी के पिता ने बताया कि वह डी-5 के आसपास ही रहते थे और पंढेर की नौकरानी जब गायब हो गई थी तो उनकी बेटी को काम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन बाद उनकी बेटी भी गायब हो गई। घटना स्थल से काफी खोपड़ियां बरामद हुई थीं, लेकिन पुलिस की मिलीभगत के कारण सारी हत्याओं का आरोपी कोली को बना दिया गया। जबकि हत्याएं पंढेर करता था और हर बार नया चाकू प्रयोग करता था। निठारी में 10 साल की बच्ची को खोने वाले एक पीड़ित पिता का आरोप है कि पंढेर सिस्टम के लचीलेपन का लाभ उठाकर बच रहा है।
विज्ञापन
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
जबकि असली कातिल वही है और मानव अंगों की तस्करी कराता था। जब उनके पास कपड़े धुलने के लिए आते थे तो कुछ पर खून के धब्बे लगे होते थे। इस बारे में कोली से पूछने पर वह बताता था कि साहब पंढेर मुर्गे को स्वयं हलाल करके बनवाते हैं। उसी का खून है। उनको नहीं पता था कि बेटी के खून से सने कपड़े भी स्वयं धोए हैं।