फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक्की हत्याकांड: 'मम्मी अस्पताल से कब लौटेंगी?'... मासूम के सवाल पर सब निशब्द; विपिन के चचेरे भाई की ये मांग

Mon, 01 Sep 2025 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Sep 2025 02:13 PM IST
सार

निक्की भाटी के मासूम बेटे को अब भी अपनी मां के लौटने का इंतजार है। वह परिवार और मौसी से पूछता है कि मम्मी अस्पताल से कब लौटेंगी। वो मां को भूल नहीं पा रहा है। 

विज्ञापन
Nikki murder case Nikki Bhati innocent son is still waiting for his mother to return
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली के सिरसा गांव की बुटीक संचालिका निक्की की मौत के बाद उसका पुत्र अविश अब भी मां के लौट आने की आस लगाए बैठा है। कक्षा-एक में पढ़ने वाला मासूम बार-बार अपनी मौसी कंचन से मम्मी के बारे में पूछता है। कंचन उसे दुलार कर यही समझाती है कि मम्मी अस्पताल गई हैं, जल्दी आ जाएंगी। बच्चे की मासूम आंखों में उम्मीद की किरण अब भी बाकी है, लेकिन सच्चाई बताने की हिम्मत किसी में नहीं जुट पा रही।


कंचन का कहना है कि जब भी अविश रोता या मम्मी के बारे में पूछता है तो उसे खेल-कूद और खाने-पीने में उलझा दिया जाता है। घटना के बाद से न सिर्फ अविश (6), बल्कि कंचन की बेटी लवनिया (कक्षा-2) और बेटा दविश (यूकेजी) भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। 
 
Nikki murder case Nikki Bhati innocent son is still waiting for his mother to return
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चों का दाखिला एनटीपीसी स्थित डीपीएस स्कूल में कराने की तैयारी है। इसके लिए पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद भी मांगी गई है। परिजन बताते हैं कि बच्चे को अब तक यह नहीं बताया गया है कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। 

 
Nikki murder case Nikki Bhati innocent son is still waiting for his mother to return
पति विपिन के साथ निक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के परिजन बोले बच्चे की कस्टडी के लिए जाएंगे कोर्ट
उधर, विपिन के परिजन मोनू ने बताया कि घटना के बाद विपिन और उसका परिवार फरार नहीं हुए थे। परिवार के लोग ही अस्पताल ले गए थे। पुलिस जांच के दौरान विपिन को पुलिस के बारे में परिजन ने ही जानकारी दी थी। आरोप है कि विपिन और रोहित के बच्चों को कंचन ने बेघर किया है। कोर्ट के माध्यम से तीनों बच्चों की कस्टडी की मांग की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case Nikki Bhati innocent son is still waiting for his mother to return
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के चचेरे भाई देवेंद्र का कहना है कि घटना के बाद से निक्की का मोबाइल कहां है उन्हें नहीं मालूम। यह कंचन ही बता सकती है। वह खुद निक्की को अस्पताल गए थे। अस्पताल में विपिन की मां, पिता के अलावा बाद में रोहित भी पहुंचा था। यहां करीब दो घंटे उपचार के बाद निक्की को सफदरजंग अस्पताल एबुलेंस से रेफर किया गया था। 

 
विज्ञापन
Nikki murder case Nikki Bhati innocent son is still waiting for his mother to return
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग 
विपिन के परिजन, ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने रविवार सुबह गांव में बैठक की। उसके बाद सभी कासना कोतवाली पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि निक्की के अंतिम संस्कार के बाद पूरी कहानी एकदम से बदल दी गई है। जरूरत पड़ी तो मामले में प्रदेश के सीएम, डीजीपी व पुलिस आयुक्त से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मामले की जांच अगर सीबीआई से कराई जाए तो और अच्छा होगा। आरोपियों की जमानत अर्जी इस हफ्ते दाखिल की जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed