ग्रेटर नोएडा स्थित सिरसा गांव में निक्की भाटी की मौत के मामले में कासना कोतवाली पुलिस की विवेचना में बड़ा खुलासा हुआ है। चार्जशीट में मृतका के छह साल के बेटे के बयान ने हत्या और षड्यंत्र का मामला मजबूत किया है।
2 of 10
निक्की हत्याकांड में नया ट्विस्ट
- फोटो : अमर उजाला
चार्जशीट के मुताबिक निक्की का छह साल का बेटा भी घटनास्थल पर मौजूद था
पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक निक्की का छह साल का बेटा भी घटनास्थल पर मौजूद था। उसके बयान ने पूरा मामला स्पष्ट कर किया है। उसने कहा कि पापा ने मम्मी को मारा, उनके ऊपर कुछ डाला और आग लगा दी। इसके बाद वह पड़ोसी की छत से कूदकर भाग गए थे। बच्चे के बयान ने पुलिस की विवेचना को ठोस आधार दिया है। बच्चे के इस बयान ने पुलिस की विवेचना को ठोस आधार दिया है। बच्चे के कथन को मनगढ़ंत नहीं माना जा सकता क्योंकि वह घटना का प्रत्यक्षदर्शी था।
3 of 10
निक्की हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या
पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट के अनुसार यह कोई हादसा नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या है। जिसे मृतका के पति विपिन भाटी, ससुर सत्वीर, सास दया और जेठ रोहित भाटी ने मिलकर अंजाम दिया है। पूरा परिवार इस घटना में आरोपी पाया गया है। पुलिस ने मामले में विस्तृत साक्ष्य, गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, चिकित्सकीय रिपोर्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट और मृतका के बेटे के बयान के आधार पर हत्या और षड्यंत्र का मामला मजबूत किया है।
4 of 10
निक्की को आग लगाकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 5:45 बजे निक्की को लगाई गई आग
22 अगस्त 2025 को मामले में कंचन जो मृतका निक्की की बहन है। उसने कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 21 अगस्त की शाम करीब 5:45 बजे निक्की को उसके पति विपिन, सास दया, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। वह गंभीर रूप से झुलस गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवेचना के दौरान प्रारंभिक तौर पर अस्पताल के डॉक्टरों और नर्स के बयान आए कि निक्की ने उन्हें कहा था कि सिलेंडर फटने से वह जली है। लेकिन जब आगे जांच बढ़ी, तो यह कथन परिस्थितियों और घटनास्थल के साक्ष्यों से मेल नहीं खाया।
5 of 10
nikki murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं मिला सिलेंडर फटने का सुराग
फील्ड यूनिट प्रभारी और टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। निरीक्षण में पाया गया कि घर में ऐसा कोई भी चिह्न नहीं था, जिससे यह दावा सिद्ध हो सके कि गैस सिलेंडर फटा था। कोई विस्फोट के निशान, टूटा सिलेंडर, जली पाइप, या गैस लीक होने की स्थिति नहीं थी। इसके विपरीत, घटनास्थल से कपड़ों के टुकड़े, लाइटर, क्लेचर और थिनर से संबंधित साक्ष्य मिले, जो आगजनी को ‘मानव-निर्मित’ बताते थे। आरोपी विपिन को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर डिक्सन कंपनी तिराहे के पास ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों से थिनर की बोतल बरामद की गई। आरोप है कि निक्की के ऊपर यही थिनर डाला गया था और लाइटर लेकर आग लगाई गई थी। यह बरामदगी अभियोजन के लिए अहम कड़ी साबित हो सकती है।