फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder Case: पत्नी और भाभी की इस बात से नाखुश था विपिन, दोनों बहनों की ये बात भी न थी पसंद; पढ़ें खुलासा

Mon, 25 Aug 2025 02:35 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद बिलाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
मोहम्मद बिलाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Aug 2025 02:35 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की निक्की हत्याकांड में रोजाना नई जानकारी सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि आरोपी पति विपिन पत्नी और भाभी की इंस्टाग्राम चलाने से नाखुश था। दोनों के इंस्टाग्राम चलाने पर समाज के लोग भद्दी टिप्पणियां करते थे। दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था।

विज्ञापन
Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram
Nikki Murder Case - फोटो : Facebook
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके में हुए निक्की हत्याकांड में अब एक और नया खुलासा हुआ है। घर में पत्नी निक्की के बुटीक और भाभी कंचन के ब्यूटी पार्लर चलाने से आरोपी पति विपिन नाखुश था। साथ ही, उसे दोनों बहनों का इंस्टाग्राम चलाना भी पसंद नहीं था। आरोपी आए दिन निक्की से लड़ता था।

विपिन के फरार होने के बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों को कोतवाली बुलाया था। 

खानपुर गांव के रहने वाले सोनू भाटी ने बताया कि गांव में रहने वाले एक दोस्त की मौसी का बेटा विपिन है। इस कारण विपिन दूर के रिश्ते में उनका भतीजा है। परिवार का काम अच्छा चलता है। विपिन का बड़ा भाई रोहित एक कंपनी में कार चलवाता है जबकि विपिन पिता के साथ दुकान पर बैठता है। 
 
Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
लड़ाई बुटीक खुलवाने को लेकर है। मां दया और विपिन के निक्की से मारपीट की जो वीडियो वायरल हो रही है वह पिछले साल नवंबर की है। इसके बाद समझौते को लेकर पंचायत हुई थी। बुटीक बंद हो गया था।


 
Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
मारपीट की पुरानी वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली गई है। इस बार भी बुटीक खुलवाने को लेकर निक्की व कंचन ने योजना बनाई थी। निक्की ने खुद ही थिनर डाला था। घटना के समय विपिन और पिता घर के बाहर नीचे थे। मां दया दूध लेने के लिए गई थी जबकि रोहित काम से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
बड़ी बहन के इंस्टाग्राम पर है 49.5 हजार फॉलोअर
बड़ी बहन कंचन मेकओवर आर्टिस्ट है। वह ससुराल में मकान के दूसरे तल पर ब्यूटी पार्लर चलाती है। कंचन के द्वारा ही कंचन मेकओवर नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट का संचालन होता है। इस इंस्टाग्राम 49.5 हजार फॉलोअर है। 
विज्ञापन
Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram
बहन कंचन और अन्य के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
घटना के बाद उसके द्वारा निक्की के पति और सास के पीटने का वीडियो पोस्ट किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उसने निक्की के जलने वाला वीडियो भी डाला था लेकिन इसे सोशल मीडिया पॉलिसी के तहत डिलीट कर दिया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed