ग्रेटर नोएडा में 24 जनवरी को गुलिस्तानपुर से साढ़े चार साल के मासूम रितिक की अपहरण कर हत्या में फरार चल रहे जिस आरोपी विजय को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, मंगलवार सुबह अस्पताल से फरार हो गया। हालांकि घंटों की जांच के बाद पुलिस ने उसे दोबारा नोएडा के जिला अस्पताल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विजय अस्पताल की फॉल्स सीलिंग में छुप गया था।
2 of 5
रितिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने दो लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए अपने साथी अनिल के साथ मिलकर बच्चे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। एडिशनल डीसीपी क्राइम इलामारन ने बताया कि 24 जनवरी को गुलिस्तानपुर में रहने वाले ब्रह्मदेव के बेटे रितिक का उनके पड़ोस में रहने वाले कन्नौज के उरल गांव निवासी विजय और अनिल ने अपहरण कर लिया था।
3 of 5
रितिक अपहरण एवं हत्याकांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने परिजन की शिकायत मिलने पर पहले गुमशुदगी और फिर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल और आसपास के इलाकों की तलाशी लेनी शुरू की तो आरोपी अनिल और विजय घर से फरार हो गए। अपहरण के चौथे दिन विजय की पत्नी भी कमरा खुला व सामान छोड़कर चली गई थी। तलाशी में विजय के घर रखे बैग से कंचे मिले। इसके बाद पुलिस और परिजन को शक हो गया था कि रितिक के अपहरण में विजय व अनिल का हाथ है।
4 of 5
रितिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार को आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घर से डेढ़ किमी दूर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के पीछे दलदल से बच्चे का शव बरामद किया था। इसके बाद फरार विजय पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
5 of 5
रितिक अपहरण एवं हत्याकांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात 130 मीटर रोड पर सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार की टीम ने संदिग्ध आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विजय के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। विजय ने पुलिस को बताया कि उसने अनिल के साथ मिलकर 24 जनवरी को ही अपहरण के बाद रितिक की गला दबाकर हत्या कर दी थी।