फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: मां को बचाने में इंजीनियर बेटे ने गंवा दी जान, अग्निकांड में मरने वाले सभी नौ की पहचान

Sat, 26 Sep 2026 12:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 26 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में बस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों की पहचान हो गई है। महोबा के भाजपा कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी सुनीता और बेटे शशांक की भी शिनाख्त हो गई है। चलने में असमर्थ मां को छोड़कर बेटा बाहर नहीं निकला। वहीं, गले की चेन से नोएडा के रहने वाले ओमप्रकाश की पहचान हुई। यमुना एक्सप्रेसवे पर 23 सितंबर की देर रात चलती स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Greater Noida bus accident Son lost his life while trying to save his mother all 9 victims of fire identified
Greater Noida bus accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर 23 सितंबर की देर रात चलती स्लीपर बस में लगी आग के हादसे में जान गंवाने वाले सभी नौ यात्रियों की पहचान हो गई है। शुक्रवार को महोबा निवासी सुनीता गुप्ता (50) और बेटे शशांक गुप्ता तथा नोएडा निवासी ओमप्रकाश के शव की शिनाख्त हुई। गुरुग्राम में इंडिगो एयरलाइंस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शशांक अपनी मां संग गुरुग्राम से महोबा लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों लापता थे।


परिजनों के अनुसार, चलने-फिरने में असमर्थ मां को बचाने के प्रयास में शशांक भी बस से बाहर नहीं निकल सके और दोनों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, ओमप्रकाश की पहचान उनके गले में पहनी चेन के आधार पर की गई। 
Greater Noida bus accident Son lost his life while trying to save his mother all 9 victims of fire identified
बस में रखे सामान को निकालते हुए कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के मुताबिक, सुनीता गुप्ता करीब एक महीने से अपने बेटे शशांक के साथ गुरुग्राम में रह रही थीं। पैरों और घुटनों की बीमारी के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिवार के एक रिश्तेदार को हार्ट अटैक आने के बाद शशांक अपनी मां को लेकर महोबा लौट रहे थे। 

 
Greater Noida bus accident Son lost his life while trying to save his mother all 9 victims of fire identified
महोबा के भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी और बेटे की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों बस की पिछली सीट पर बैठे थे। परिजनों ने बताया कि बस में आग लगने के बाद धुआं तेजी से फैलने लगा और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि शशांक मां को अकेला छोड़कर बाहर नहीं निकले। उन्होंने मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन धुएं और आग में दोनों फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida bus accident Son lost his life while trying to save his mother all 9 victims of fire identified
जली हुई बस को देखने पहुंचे स्थानीय और राहगीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार का कहना है कि सुनीता अपनी बीमारी के कारण खुद बस से निकलने की स्थिति में नहीं थीं। शवों की पहचान शुक्रवार को होने के बाद परिवार को हादसे में दोनों की मौत की जानकारी मिली। 

 
विज्ञापन
Greater Noida bus accident Son lost his life while trying to save his mother all 9 victims of fire identified
बस में रखे सामान को निकालते हुए कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं हादसे में जान गंवाने वाले ओमप्रकाश नोएडा के रहने वाले थे। शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण चेहरे से पहचान मुश्किल थी। परिजनों ने गले में पहनी चेन के आधार पर शव की पहचान की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed