{"_id":"61d5340a22125d53624b409c","slug":"builder-ajay-chaudhary-connection-with-bollywood-deepika-padukone-and-gauri-khan-promoted-the-group","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IT Raid: अजय चौधरी का बॉलीवुड से भी जबरदस्त कनेक्शन, दीपिका पादुकोण और गौरी खान ने किया समूह का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IT Raid: अजय चौधरी का बॉलीवुड से भी जबरदस्त कनेक्शन, दीपिका पादुकोण और गौरी खान ने किया समूह का प्रचार
Wed, 05 Jan 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Builder Ajay Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग ने मंगलवार को नोएडा में अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले रियल स्टेट कारोबारी एसीई समूह के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय चौधरी के ठिकानों समेत आगरा के चार जूता निर्यातकों के परिसरों पर छापे मारे। समाजवादी पार्टी से लंबे समय से जुड़े चौधरी के नोएडा के सेक्टर 126 में स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में सुबह आयकर की टीम पहुंची और अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, बेहिसाब आय को अन्य कंपनियों में ट्रांसफर करने को लेकर आयकर विभाग चौधरी और उनके पार्टनर मुकेश खुराना की रुद्रा बिल्डर पर कार्रवाई की है। दोनों बिल्डरों की 26 कंपनियों के गौतमबुद्धनगर में 7 स्थानों पर गाजियाबाद में 5 गुरुग्राम में 11 वह दिल्ली में 1 स्थान समेत 40 परिसरों पर छापे मारे गए हैं। बता दें, एस समूह के सीएमडी अजय चौधरी को संजू नागर के नाम से भी जाना जाता है। एनसीआर के बड़े बिल्डर्स में उनका नाम है।
Builder Ajay Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
एसीई के सेक्टर-150 में तीन प्रोजेक्ट हैं, जिनमें 9-होल गोल्फ कोर्स के साथ लग्जरी विला/अपार्टमेंट और अन्य यूनिट्स शामिल हैं। नोएडा के सेक्टर-150 में ‘गोदरेज पाम रिट्रीट’ इस समूह की एक साझा परियोजना है। समूह का बेंगलुरु स्थित प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर प्रेस्टीज ग्रुप के साथ एक संयुक्त उद्यम भी है।
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और गौरी खान ने भी किया समूह का प्रचार
अजय चौधरी का बॉलीवुड और तमिल सिनेमा (टॉलीवुड) से भी जबरदस्त कनेक्शन है। सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेत्री कीर्ति सेनन, हर्षाली मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया (बाहुबली फेम) जैसे चर्चित चेहरे समूह से विज्ञापन या ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े हुए थे।
अजय चौधरी का बॉलीवुड और तमिल सिनेमा (टॉलीवुड) से भी जबरदस्त कनेक्शन है। सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेत्री कीर्ति सेनन, हर्षाली मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया (बाहुबली फेम) जैसे चर्चित चेहरे समूह से विज्ञापन या ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2016 में गौरी खान ब्रांड एंबेसडर के रूप में समूह से जुड़ी थीं। इस दौरान गौरी खान की कंपनी एसीई के एक प्रोजेक्ट में इंटीरियर डिजाइनर भी थी। वहीं, फुटबॉल के शौकीन अजय ने इंडियन सुपर लीग के लिए बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के स्वामित्व वाली टीम मुंबई एफसी के साथ साझेदारी की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
zero
- फोटो : social media
फिल्म जीरो के पोस्टर रिलीज पर भी एस ग्रुप
शाहरुख की बिग बजट फिल्म जीरो के पोस्टर रिलीज पर भी एस ग्रुप का नाम दिखा था। बाकायदा एस ग्रुप की ओर से पिक्चर की रिलीज से एक दिन पहले अपना नाम जोड़ते हुए सेलिब्रेट किया गया था।
शाहरुख की बिग बजट फिल्म जीरो के पोस्टर रिलीज पर भी एस ग्रुप का नाम दिखा था। बाकायदा एस ग्रुप की ओर से पिक्चर की रिलीज से एक दिन पहले अपना नाम जोड़ते हुए सेलिब्रेट किया गया था।