फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था, नहीं मारना चाहता था, शव के पास बैठकर फूट-फूटकर रोया इंजीनियर पति

Thu, 25 Feb 2021 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Feb 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
murder in greater noida alpha 2 Engineer husband cried sitting near dead body after killed Eight month pregnant wife see photos
murder in greater noida - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों के शक में अल्फा-2 में इंजीनियर ने सोमवार सुबह 6:30 बजे साढे़ आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ने बुधवार दोपहर बीटा-2 थाने में पहुंचकर पत्नी की हत्या की जानकारी दी। आरोपी ने बचने के लिए घर में गड्ढा खोदकर शव गाड़ने का प्रयास किया, लेकिन मंसूबे में सफल न होने पर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। 
murder in greater noida alpha 2 Engineer husband cried sitting near dead body after killed Eight month pregnant wife see photos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, एटा के थाना जैतरा के जिरौलिया गांव निवासी रजनीकांत दीक्षित (28) ने दस महीने पहले हापुड़ निवासी खुशी शर्मा से आर्य समाज मंदिर बीटा-2 में शादी की थी। खुशी जागरण आदि कार्यक्रमों में गाती थी। रजनीकांत नोएडा सेक्टर-20 में एक कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर है। रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि उससे मिलने से पहले खुशी का हिसार निवासी बल्लू प्रेमी था। वह चार माह पहले ही भंगेल से अल्फा-2 में रहने आए थे। 
murder in greater noida alpha 2 Engineer husband cried sitting near dead body after killed Eight month pregnant wife see photos
कमरे में खोदा गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
21 फरवरी को ऑफिस से आते वक्त उसने बल्लू को गली के चक्कर लगाते हुए देखा था। इस बात पर दंपती में शाम को झगड़ा हुआ और मारपीट भी हुई। रजनीकांत के दाएं हाथ पर खुशी के नाखून लग गए। 22 फरवरी को रजनीकांत ने सो रही खुशी की बिस्तर से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुबह घर में ताला लगाकर बाहर चला गया और शाम को चार बजे घर लौटा। इस दौरान बचाव के लिए उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए कमरे में ही गड्ढा किया, लेकिन दो फुट से अधिक नहीं खोद पाया। तीन दिन तक शव छिपाने में असफल होने पर उसने परिवार को जानकारी दी। रजनीकांत के रिटायर्ड हेड कांस्टेबल पिता और कांस्टेबल भाई से बात करने पर पिता ने उसे आत्मसमर्पण करने की सलाह दी। इसके बाद वह थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
murder in greater noida alpha 2 Engineer husband cried sitting near dead body after killed Eight month pregnant wife see photos
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कहा- पत्नी को मारकर हो रहा अफसोस
रजनीकांत का पत्नी से अक्सर पूर्व प्रेमी बल्लू की बात पर झगड़ा होता था। रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को झगड़े के बाद खुशी ने उसे कहा कि बच्चे की डिलीवरी के बाद उसे बल्लू के पास ही छोड़ देना। इस बात पर गुस्सा होकर सुबह उसने बिस्तर का इस्तेमाल कर पत्नी की हत्या कर दी और बिस्तर से ही शव लपेट दिया, लेकिन हत्या के बाद उसे अफसोस हुआ। वह पत्नी से बहुत प्यार करता था और उसे मारना नहीं चाहता था। रजनीकांत का आरोप है कि बल्लू हरियाणा में पापला गैंग का बदमाश है। 
 
विज्ञापन
murder in greater noida alpha 2 Engineer husband cried sitting near dead body after killed Eight month pregnant wife see photos
मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
फूल गया था शव, आने लगी थी दुर्गंध
रजनीकांत ने बीसीए तक की पढ़ाई थी। इसके बाद नेटवर्क इंजीनियर के लिए 2019 में कोर्स पूरा कर नोएडा में एक कंपनी में कार्य करने लगा। रजनीकांत ने बताया कि पत्नी और जन्म लेने से पहले ही बच्चे को मारने के कारण वह शव के पास ही फूट-फूटकर रोया था। कमरे में गड्ढे के पास ही खुशी का शव पड़ा था। शव फूल गया था और दुर्गंध आने लगी थी। सिर के पीछे और त्वचा फटकर खून रिस रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed